ePaper

IPL 2024 : इस बार छक्कों की आयी बाढ़, 16 ही मैचों में लग गये 299 छक्के

Updated at : 04 Apr 2024 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024 : इस बार छक्कों की आयी बाढ़, 16 ही मैचों में लग गये 299 छक्के

Visakhapatnam: Delhi Capitals' captain Rishabh Pant plays a shot during the Indian Premier League (IPL) T20 cricket match between Delhi Capitals and Kolkata Knight Riders, at Dr. Y.S. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium, in Visakhapatnam, Wednesday, April 3, 2024. (PTI Photo/R Senthilkumar) (PTI04_03_2024_000413B)

आइपीएल में इस बार ताबड़तोड़ बल्लेबाजी हो रही है. खूब रन बन रहे, तो बाउंड्री की बाढ़ भी आ गयी है. 16 मैचों में 299 छक्के लग चुके हैं.

विज्ञापन

IPL 2024 : आइपीएल में इस बार ताबड़तोड़ बल्लेबाजी हो रही है. खूब रन बन रहे, तो बाउंड्री की बाढ़ भी आ गयी है. बुधवार को कोलकाता और दिल्ली नरेन की तूफानी पारी सभी ने देखी ही. क्लासेन, अभिषेक वर्मा, रसेल, सुनील नरेन, शिमव दुबे, रिषभ पंत सहित बल्लेबाज 25 से भी कम गेंदों पर अर्धशतक जड़ते हुए दिखायी दिये हैं. इन बल्लेबाजों की तूफानी पारी का भी असर टीम स्कोर पर देखने को मिल रहा है. केकेआर ने बुधवार को दिल्ली के खिलाफ सात विकेट पर 272 बना कर आइपीएल का दूसरा सर्वोच्च स्कोर बना दिया, तो इसके पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में 277 रन बनाये थे, जो आइपीएल का सर्वोच्च स्कोर है. तूफानी बल्लेबाजी का आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि 16 मैचों में 299 छक्के लग चुके हैं, जो नया रिकॉर्ड है. इसके पहले 2023 के आइपीएल में 16 मैचों में 246 छक्के लगे थे. वहीं सबसे छक्कों के लिहाज से सबसे खराब सत्र 2013 रहा था, जिसमें सिर्फ 127 छक्के लगे थे.

एक ओवर में बन रहे 28-28 रन

कार एक्सीडेंट से उबरने के बाद रिषभ पंत भी तूफानी पारी खेलने में पीछे नहीं दिखायी दे रहे हैं. बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम भले हार गयी, लेकिन कप्तान पंत ने वेंकटेश अय्यर की सभी गेंदों को बाउंड्री से बाहर पहुंचा कर रिकॉर्ड बना दिया. वेंकटेश अय्यर का ओवर इस सत्र का सबसे महंगा ओवर बन गये. पंत ने दो छक्के और चार चौकों की मदद से 28 रन बोटोरे.

सुनील नरेन

बाउंड्री मारने में क्लासेन आगे

छक्कों की बात करें, तो अभी हेनरिच क्लासेन आगे चल रहे हैं. क्लासेन ने कुल तीन मैचों में 17 छक्के जड़े हैं. दूसरे स्थान पर सुनील नरेन (केकआर), निकोलस पूरन (लखनऊ) व रियान पराग (राजस्थान) हैं. तीनों ने 12-12 छक्के जड़े हैं.

Also Read : IPL 2024: पेस बाजार में नहीं बिकता, कैगिसो रबाडा ने मयंक यादव की ऐसे की तारीफ

16 मैच बाद : 2024 में बना छक्कों का रिकॉर्ड

विज्ञापन
Bidhan Chandra Mishra

लेखक के बारे में

By Bidhan Chandra Mishra

Bidhan Chandra Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola