IPL 2024: पेस बाजार में नहीं बिकता, कैगिसो रबाडा ने मयंक यादव की ऐसे की तारीफ

Mayank Yadav
IPL 2024: पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाजी कैगिसो रबाडा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि पेस बाजार से नहीं खरीदा जाता है. मयंक इसे लेकर पैदा हुए हैं.
IPL 2024: पंजाब किंग्स (PBKS) के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने अपने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) करियर की शानदार शुरुआत के बाद युवा भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव की बड़ी प्रशंसा की. मयंक ने रबाडा की पीबीकेएस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए अपने पदार्पण पर आईपीएल की सबसे तेज गेंद फेंकी, जो 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई थी. कुछ मैचों के बाद, उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 156.7 किमी प्रति घंटे की तेज गति वाली गेंद के साथ उस आंकड़े को बेहतर किया. रबाडा ने मयंक की कच्ची प्रतिभा की सराहना की और कहा कि “पेस बाजार से नहीं खरीदी जा सकती.
IPL 2024: लखनऊ के असल हथियार हैं मयंक
कैगिसो रबाडा ने हिंदुस्तान टाइम्स से बाचतीत में मयंक यादव की तारीफ करते हुए कहा कि वह रफ्तार (पेस) के साथ जन्मा है. उनकी ताकत उसकी रफ्तार है. मैं हैरान हूं कि यह उसकी सिर्फ कच्ची प्रतिभा है. वह वास्तव में तेज है, यह स्पष्ट है. यह एक बड़ा हथियार है. वह हमेशा बल्लेबाज को परेशान करेगा. वह कुछ अच्छा नियंत्रण भी दिखा रहा है. पेस को बाजार में नहीं खरीदा जाता है. यह उनका (लखनऊ सुपर जायंट्स का) असली हथियार है.’
मयंक यादव के रूप में भारत को खास गेंदबाज मिल गया, स्टुअर्ट ब्रॉड ने की जमकर तारीफ
IPL 2024: मयंक के खिलाफ टीमों को बनानी होगी योजना
रबाडा को लगता है कि टीमों को मयंक के खिलाफ अच्छी योजना बनानी होगी, जो एक ओवर में दो-बाउंसर नियम का अधिकतर फायदा उठा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि दो बाउंसर तेज गेंदबाजों की मदद कर रहे हैं. मयंक उसे लेंथ के पीछे से मार रहा है और बल्लेबाज उसे रोकने की कोशिश कर रहा हैं, लेकिन अंत में मार भी खाते हैं. इससे बल्लेबाजों के फुटवर्क भी गड़बड़ा जाता है. वे आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं. उनके लिए उससे आगे निकलना मुश्किल होगा. टीमों को मयंक के खिलाफ सावधानीपूर्वक योजना बनानी होगी.
IPL 2024: दो मैच में बैक टू बैक प्लेयर ऑफ द मैच
अपने पहले सीजन में बैक-टू-बैक प्लेयर ऑफ द मैच प्रदर्शन के साथ 21 साल के मयंक यादव सीजन की खोज के रूप में उभरे हैं. हालांकि, मयंक के लिए आईपीएल केवल अंत का एक साधन है. मयंक ने आरसीबी पर लखनऊ की जीत के बाद कहा कि वास्तव में अच्छा लग रहा है, दो मैचों में दो प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने पर काफी खुशी हुई है. मुझे खुशी है कि हमने दोनों मैच जीते. मेरा लक्ष्य देश के लिए खेलना है. मुझे लगता है कि यह सिर्फ शुरुआत है. मैंने कैमरून ग्रीन के विकेट का सबसे अधिक आनंद लिया. मयंक चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेल पाए थे. इसलिए वह फिटनेस को काफी महत्व देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




