फुटबॉल वर्ल्ड कप का आगाज कल से, ओपनिंग मैच के टिकटों की कीमत ने तोड़े रिकॉर्ड

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन
FIFA World Cup Trophy

फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी

FIFA WORLD CUP 2026: इतिहास में पहली बार अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा मिलकर फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहे हैं, जिसे लेकर दुनिया भर के फैंस बेहद रोमांचित हैं. हालांकि, इस ऐतिहासिक उत्साह के बीच टिकटों की आसमान छूती कीमतों ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है.

विज्ञापन

FIFA WORLD CUP 2026: फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का आगाज अब से कुछ ही घंटों में होने जा रहा है. उत्तरी अमेरिका में आयोजित हो रहे इस मेगा टूर्नामेंट में पहली बार 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं. जिसकी संयुक्त मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको के हाथों में है. इस बार फीफा की कमाई में बंपर उछाल आने की उम्मीद है, जिसका मुख्य जरिया टिकटों की रिकॉर्डतोड़ कीमतें हैं. इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट का लुत्फ उठाने के लिए दर्शकों को भारी-भरकम रकम खर्च करनी होगी.

फैंस की जेब पर सबसे बड़ा प्रहार

जून 11-12 की दरमियानी रात से फुटबॉल फैंस की धड़कनें बढ़ने वाली हैं क्योंकि वर्ल्ड कप का काउंटडाउन खत्म होने को है. आगामी 19 जुलाई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का आकार इस बार काफी बड़ा है यानी की टीमें ज्यादा हैं, मैच ज्यादा हैं और दर्शकों का जोश भी दोगुना है. मगर इस बार फीफा का असली टारगेट अमेरिकी बाजार को जीतना है. अमेरिका में फुटबॉल को अभी भी वह मुकाम हासिल नहीं है जो बास्केटबॉल या अमेरिकन फुटबॉल को मिला हुआ है. ऐसे में यह आयोजन वहां खेल का भविष्य बदल सकता है. लेकिन इस ऐतिहासिक मौके को भुनाने के चक्कर में टिकटों के दाम इस कदर तय किए गए हैं कि आम फैंस के लिए स्टेडियम पहुंचना एक बेहद खर्चीला सपना बनकर रह गया है.

ओपनिंग मैच का टिकट ग्रुप स्टेज से 4 गुना तक महंगा

मैच का प्रकारकैटेगरी-4 (शुरुआती/सबसे सस्ता)कैटेगरी-1 (प्रीमियम/सबसे महंगा)
टूर्नामेंट का पहला मैचलगभग ₹54,000 ($560)लगभग ₹2.20 लाख ($2300+)
बाकी अन्य ग्रुप मैच (औसत)लगभग ₹10,000 ($100)लगभग ₹54,000 ($575)

कतर वर्ल्ड कप (2022) बनाम वर्ल्ड कप 2026

टूर्नामेंटसबसे सस्ता टिकटसबसे महंगा टिकट (कैटेगरी-1)
कतर वर्ल्ड कप (2022)लगभग $206 (~ ₹17,000)लगभग $1,607 (~ ₹1.35 लाख)
आगामी वर्ल्ड कप (2026)लगभग $2,030 (~ ₹1.95 लाख)$6,370 से $7,875 (~ ₹6 लाख से ₹6.60 लाख)

इसे भी पढ़े- फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की मनमानी, रेफरी और ईरानी समर्थकों पर लगा बैन

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola