कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए यूरो 2020 का अभ्यास टूर्नामेंट रद्द

Updated at : 12 Mar 2020 3:08 PM (IST)
विज्ञापन
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए यूरो 2020 का अभ्यास टूर्नामेंट रद्द

यूरोपीय चैंपियन पुर्तगाल, विश्व कप के उप विजेता क्रोएशिया, बेल्जियम और स्विट्जरलैंड की टीमों के बीच कतर में इस महीने होना था टूर्नामेंट.

विज्ञापन

पेरिस : यूरोपीय चैंपियन पुर्तगाल, विश्व कप के उप विजेता क्रोएशिया, बेल्जियम और स्विट्जरलैंड की टीमों के बीच कतर में इस महीने होने वाले चार देशों के टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया है.

बेल्जियम फुटबॉल संघ ने कहा कि बुधवार को उसे कतर से सूचना मिली कि दुनिया भर में मौजूदा स्थिति को देखते हुए टूर्नामेंट को रद्द करना पड़ेगा. इस टूर्नामेंट का आयोजन 26 से 30 मार्च के बीच होना था और इसे यूरो 2020 के लिए अभ्यास के तौर पर इस्तेमाल किया जाना था.

टूर्नामेंट को रद्द करने का कोई विशिष्ट कारण नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए यह फैसला किया गया है. दुनिया भर में बुधवार तक 124101 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके थे, जबकि 113 देशों और क्षेत्रों में 4566 लोगों की मौत हो चुकी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस संक्रमण को महामारी घोषित किया है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola