Anushka Sharma Pregnant: दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा? फिर से पिता बनने वाले हैं विराट कोहली!

Updated:
विज्ञापन
Anushka Sharma Pregnant: दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा? फिर से पिता बनने वाले हैं विराट कोहली!

Anushka Sharma Pregnant: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. खबर है कि अनुष्का प्रेग्नेंट है. कपल दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का का दूसरा ट्राइमेस्टर चल रहा है.

विज्ञापन
undefined

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं. कपल 3 से अब चार होने वाले है. जी हां, आपने सही पढ़ा. एक्ट्रेस मां बनने वाली है.

undefined

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं और एक्ट्रेस का दूसरा ट्राइमेस्टर चल रहा है. हालांकि कहा जा रहा है कि कपल जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट फैंस के संग करेंगे.

undefined

एक सूत्र का कहना है, ”अनुष्का अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं. पिछली बार की तरह वे बाद में औपचारिक रूप से दुनिया के साथ समाचार साझा करेंगे.”

undefined

अनुष्का शर्मा को काफी समय से किसी कार्यक्रम में नहीं देखा गया है. सूत्र ने बताया कि, “यह कोई संयोग नहीं है. अटकलों से बचने के लिए वह लोगों की नज़रों से दूर रह रही हैं. यहां तक कि वो विराट कोहली के साथ ट्वैवल भी नहीं कर रही है या उनके मैच में शामिल हो रही है.

undefined

वहीं, एक अन्य सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया है कि कपल हाल ही में मुंबई के एक मैटरनिटी क्लिनिक में नजर आए थे. कपल पैपराजी के कैमरे में कैद हो गए थे. हालांकि कपल ने उनसे तसवीरें शेयर नहीं करने का अनुरोध किया. उन्होंने प्रॉमिस किया कि गुडन्यूज की अनाउंसमेंट वो जल्दी करेंगे.

undefined

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की एक बेटी भी है, जिसका नाम वामिका है. उसका जन्म साल 2021 में हुआ था. वामिका के जन्म के बाद से कपल ने उसका चेहरा रिवील नहीं किया है.

undefined

अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग पूरी कर ली है. फिल्म में वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का रोल प्ले कर रही हैं.

undefined

अनुष्का शर्मा पिछली बार फिल्म जीरो में नजर आई थी. मूवी में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ थे. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. ये फिल्म साल 2018 में आई थी.

undefined

अनुष्का शर्मा भले ही फिल्मों से दूर रहती हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ तसवीरें शेयर करती रहती है.

undefined

अनुष्का शर्मा के मां बनने की खबर से यकीनन उनके चाहने वाले काफी खुश होंगे. अब देखना है कि कपल इसके बारे में फैंस को कब बताते है.

Also Read: Chandramukhi 2 vs Fukrey 3 vs The Vaccine War: पहले दिन कौन बना बॉक्स ऑफिस का हीरो, फुकरे 3 ने दी कड़ी टक्कर
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola