ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा युवराज सिंह माफी मांगों, तो ट्विटर पर उनके फैंस ने इस तरह किया समर्थन
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Jun 2020 6:12 PM
ट्विटर पर युवराज सिंह माफी मांगों ट्रेंड करने लग गया, दरअसल उन्होंने कुलदीप यादव को मजाक में भंगी कह दिया दिया, जिस भाषा का प्रयोग किया था वो एक जाति सूचक शब्द है.
पिछले दिनों युवराज सिंह ने रोहित शर्मा से लाइव इंस्टाग्राम चैट पर बात की थी. जिसमें उन्होंने बातों बातों में कुलदीप यादव को मजाक में भंगी कह दिया दिया जिसके वजह से कुछ लोगों को ये बातें नगवार गुजरा और ट्विटर पर युवराज सिंह माफी मांगों ट्रेंड करने लग गया. दरअसल युवराज सिंह ने जिस भाषा का प्रयोग किया था वो एक जाति सूचक शब्द है.
ऐसे में कुछ लोगों को लगा कि ये हमारी जाति का मजाक उड़ा रहा है. जिसके बाद आज सुबह से ही युवराज सिंह माफी मांगों ट्विटर पर ट्रेन करने लगा. एक प्रतीक नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा कि हमारे देश में हर सेलिब्रेटी के अंदर एक जातिवादी मानसिकता है. कुछ सर्वजनिक तौर पर इसका खुलासा कर देते हैं और कुछ नहीं भी करते हैं. कुछ लोग मजाक मजाक में ही अपनी मानसिकता दर्शा देते हैं. आज युवराज सिंह ने भी अपना चेहरा लोगों के सामने ला दिया है. वो एक जातिवादी व्यक्ति हैं.
रोहित शर्मा के साथ किया उनका वो वीडियो लोगों के बीच खासा वायरल हो रहा है. उनके इस वीडियो पर तरह तरह के मिंम्स भी बनने लगे हैं. तो कुछ उन्हें अपना फैन बताते हुए अपने आप में शर्मिंदा हो रहे हैं. बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब इस तरह के वो विवादों में फंसे हो. इससे पहले भी लोगों में उनके खिलाफ नराजगी आ चुकी है.
जब वो शाहिद अफरीदी फाउंडडेशन के लिए लोगों से अपील की थी कि वो उनकी मदद करें ऐसे में लोगों ने उसे खूब खरी खोटी सुनाई थी. हालांकि बाद में युवराज सिंह ने यह कह कर मामला शांत कर दिया था कि ऐसा बयान देकर मैंने गलती की थी. मैंने इंसाननियत के नाते लोगों से अपील की थी. यह बयान उन्होंने तब दिया था जब शाहिद अफरीदी ने कश्मीर के बारे में विवादित टिप्पणी की थी. उन्होंने पीएम मोदी को भी उस वक्त डरपोक बताया था.
हालांकि भले ही ट्विटर पर युवराज सिंह माफी मांगों ट्रेन कर रहा हो मगर कुछ लोगों को उनको अब भी सपोर्ट कर रहे हैं, और माफी मांगने वाले लोगों को वे खिंचाई कर रहे हैं. देखें उनके द्वारा बचाव में उतरे लोगों का ट्वीट
On seeing the anger of people towards Yuvraj Singh, Sachin Tendulkar to people of twitter:-#युवराज_सिंह_माफी_मांगो pic.twitter.com/vZWt1XnYqU
— Shubham Bhatt (@Shubharcasm) June 1, 2020
Memers dont do this*#युवराज_सिंह_माफी_मांगो
— •Missy🥺🥀• (@suspence_kiddo) June 1, 2020
Because: pic.twitter.com/UrDJfqdeyp
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










