WC 2023 Points Table: दक्षिण अफ्रीका की धमाकेदार जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल, देखें टीमों का हाल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Oct 2023 8:16 AM
वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने हुईं थीं. जिसमें न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हरा दिया था. न्यूजीलैंड ने पहले इंग्लैंड को 282 रन पर रोक दिया, फिर जवाब में न्यूजीलैंड ने केवल एक विकेट खोकर 283 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.
वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023 Points Table) में अबतक चार मैच पूरे हो चुके हैं. जिसमें न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका की टीमों ने अपना-अपना पहला मुकाबला जीत लिया है. जबकि इंग्लैंड, अफगानिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड को पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है. दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ, तो न्यूजीलैंड ने गत वर्ल्ड कप चैंपियन इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी. चार मैच पूरे हो जाने के बाद प्वाइंट्स टेबल में तेजी से बदलाव आया है. तो आइए देखें सभी टीमों का हाल.
इंग्लैंड को रौंदकर न्यूजीलैंड टॉप पर
वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने हुईं थीं. जिसमें न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हरा दिया था. न्यूजीलैंड ने पहले इंग्लैंड को 282 रन पर रोक दिया, फिर जवाब में न्यूजीलैंड ने केवल एक विकेट खोकर 283 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. धमाकेदार जीत के साथ न्यूजीलैंड +2.149 नेट रन रेट के आधार पर दो अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर पहुंच गया. चार मैच होने के बाद भी न्यूजीलैंड टॉप पर ही बना हुआ है.

श्रीलंका को रौंदकर दक्षिण अफ्रीका प्वाइंट्स टेबल में नंबर दो पर पहुंचा
रविवार को चौथे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका पर 102 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज की. जिसके बाद अफ्रीका +2.040 नेट रन रेट के आधार पर 2 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में नंबर दो पर जगह बना लिया. दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड कप में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर रिकॉर्ड 428 रन का स्कोर बनाया, फिर श्रीलंका को 44.5 ओवर में 326 रन पर ढेर कर दिया. इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने 102 रनों से जीत दर्ज कर वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार तरीके से किया.
Also Read: World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास, बना डाला वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोरपाकिस्तान नंबर तीन और बांग्लादेश नंबर चार पर
नीरलैंड के खिलाफ 81 रनों की जीत के साथ पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत की. इस तरह पाकिस्तान प्वाइंट्स टेबल में +1.620 नेट रन रेट के आधार पर दो अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ एक तरफा जीत के बाद बांग्लादेश की टीम प्वाइंट्स टेबल में +1.438 नेट रन रेट के आधार पर 2 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया. बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया. अफगानिस्तान की वर्ल्ड कप में यह लगातार 13वीं हार थी.
Also Read: World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए बीसीसीआई जारी करेगा 14,000 टिकट, ऐसे करें बुकइंग्लैंड प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर
न्यूजीलैंड से पहला ही मैच हारकर इंग्लैंड की टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर पहुंच गई है. इंग्लैंड का नेट रन रेट -2.149 है. उसके बाद -2.040 नेट रन रेट के आधार पर श्रीलंका नंबर 9 पर पहुंच गया है. -1.620 नेट रन रेट के आधार पर नीदरलैंड 8वें स्थान पर और -1.438 नेट रन रेट के आधार पर अफगानिस्तान की टीम 7वें स्थान पर पहुंच गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










