PHOTOS: 'जारवो 69' ने भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में कर दी ऐसी हरकत, भड़के विराट कोहली और केएल राहुल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Oct 2023 7:36 PM
वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) में रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला मुकाबला खेला. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.3 ओवर में 199 रन पर ऑल आउट हो गई.
वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) में रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला मुकाबला खेला. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.3 ओवर में 199 रन पर ऑल आउट हो गई.

जब भारतीय टीम फील्डिंग कर रही थी, तो उस समय चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कुछ ऐसा हुआ, जिससे कुछ देर के लिए खेल रोक दिया गया था.

विराट कोहली और केएल राहुल गुस्से में नजर आए. दरअसल ‘जारवो 69’ (Jarvo 69) एक बार फिर से टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर घुस आए.

जारवो को देखते ही विराट कोहली और केएल राहुल भड़क गए. कोहली ने उसे बाहर जाने का इशारा किया. फिर तुरंत सुरक्षाकर्मियों ने उसे मैदान से बाहर किया. जारवो की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है, जब सिक्योरिटी वाले उसे मैदान से बाहर कर रहे थे, तो विराट कोहली दौड़ते हुए जारवो के पास आते हैं और कुछ बोलते हैं. उसके बाद सिक्योरिटी वाले उसे मैदान से बाहर ले गए.

कौन है जारवो
दरअसल जारवो इंग्लैंड का यूटयूबर और प्रैंक्सटर है. उसका असली नाम डेनियल जार्विस है. वह अपने यूट्यूब चैनल के लिए ऐसी हरकतें करता रहता है. यह पहली बार नहीं है, जब जारवो टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैच के दौरान मैदान पर घुसा है. बल्कि इससे पहले भी वह कई मैचों में अवरोध पैदा कर चुका है.

इससे पहले 2021 में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच में के दौरान भी जारवो मैदान में घुस आया था. हालांकि उस समय उसे ऐसी हरकत करने पर सजा मिली थी. इंग्लिश काउंटी यॉर्कशायर ने जारवो के हेडिंग्ले स्टेडियम में घुसने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










