ePaper

Watch: लाइव मैच में फूटा पृथ्वी शॉ का गुस्सा, अभ्यास मुकाबले में मुशीर खान से हुई झड़प

Updated at : 08 Oct 2025 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
Prithvi Shaw and Musheer Khan Fight During Practice Match

मुशीर खान-पृथ्वी शॉ में हुई बहस

Prithvi Shaw and Musheer Khan Fight: रणजी ट्रॉफी 2025-26 से पहले खेले जा रहे अभ्यास मैच में पृथ्वी शॉ ने 181 रनों की धमाकेदार पारी खेली. आउट होने के बाद उनका गुस्सा फूट पड़ा और उनकी मुशीर खान से बहस हो गई. अंपायरों को बीच-बचाव करना पड़ा. इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Prithvi Shaw and Musheer Khan Fight: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि मैदान पर उनका गुस्सा है. रणजी ट्रॉफी 2025-26 से पहले खेले जा रहे अभ्यास मैच में शॉ ने जहां एक तरफ अपने दमदार शतक से सभी का ध्यान खींचा, वहीं दूसरी तरफ आउट होने के बाद उन्होंने ऐसा बर्ताव किया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया.

मुंबई के पृथ्वी की धमाकेदार पारी

पृथ्वी शॉ इन दिनों महाराष्ट्र टीम की ओर से खेल रहे हैं. रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन की तैयारियों के तहत महाराष्ट्र और मुंबई के बीच अभ्यास मैच खेला गया. इस मुकाबले में शॉ ने अपनी पुरानी लय का शानदार प्रदर्शन किया और 219 गेंदों में 181 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उनकी पारी में चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिली. शॉ ने 140 गेंदों में शतक पूरा किया और इसके बाद तेजी से रन बनाते हुए दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे. लेकिन इसी बीच सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान (Musheer Khan) की गेंद पर वे कैच आउट हो गए. आउट होते ही उनका चेहरा गुस्से से तमतमा गया.

मुशीर-पृथ्वी में हुई बहस

पृथ्वी शॉ के आउट होने के बाद माहौल अचानक गरमा गया. बताया जा रहा है कि आउट के बाद शॉ और मुशीर खान के बीच कुछ तीखे शब्दों का आदान-प्रदान हुआ. बहस इतनी बढ़ गई कि शॉ ने गुस्से में अपना बल्ला उठाकर मुशीर की ओर बढ़ाया. हालात बिगड़ते देख अंपायरों ने तुरंत बीच-बचाव किया और दोनों खिलाड़ियों को अलग किया. मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने स्थिति को संभालने में मदद की, जिसके बाद मैच दोबारा शुरू हो सका. हालांकि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और फैन्स इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पृथ्वी शॉ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है. कई यूजर्स ने उनकी बल्लेबाजी की तारीफ की, लेकिन मैदान पर गुस्से के इस बर्ताव की कड़ी निंदा की. क्रिकेट प्रशंसकों का कहना है कि एक अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान से ऐसी हरकत की उम्मीद नहीं थी. गौरतलब है कि शॉ की छवि पहले भी कुछ विवादों के कारण प्रभावित हुई है, और यह घटना उनके लिए टीम इंडिया में वापसी की राह को और मुश्किल बना सकती है. 

ये भी पढ़ें-

Women World Cup 2025: BAN W vs ENG W मैच में बाल-बाल बची इंग्लैंड की टीम, रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से दी मात

धोनी, रोहित और विराट के क्लब में होगी इन महिला क्रिकेटरों की एंट्री, विशाखापत्तनम स्टेडियम में मिलेगा सम्मान

IND vs PAK: एक महीना, 4 रविवार, हर बार पाकिस्तान की हार, जानें पूरी डिटेल

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola