ePaper

Virat Kohli: शतक को तरसे विराट कोहली के फार्म पर सवाल उठाना जल्‍दबाजी, देखें ये आंकड़े

Updated at : 18 Feb 2022 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
Virat Kohli: शतक को तरसे विराट कोहली के फार्म पर सवाल उठाना जल्‍दबाजी, देखें ये आंकड़े

Kolkata: Indian cricketer Virat Kohli during a training session ahead of the first T20 cricket match between India and West Indies, at Eden Gardens in Kolkata, Tuesday, Feb. 15, 2022. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI02_15_2022_000270A)

Virat Kohli: विराट कोहली से पहले सचिन भी शतक को तरस गये थे. सचिन ने 12 जनवरी, 2011 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना 99वां अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा था.

विज्ञापन
  • विराट कोहली ने जड़े हैं सबसे अधिक 11 अर्धशतक

  • 100 वें शतक के लिए सचिन ने किया था 34 पारियों तक इंतजार

  • टीम की एकमात्र चिंता कोहली की फॉर्म

2019 के बाद भले ही विराट कोहली के बल्ले से शतक नहीं निकला है, लेकिन उनकी बल्लेबाजी सुस्त नहीं हुई है. आकड़ों पर नजर डाले, तो भारत के पूर्व कप्तान कोहली ने पिछले एक वर्ष (फरवरी, 2021 से फरवरी 2022) के दौरान एक हजार से अधिक रन बनाये हैं. उनसे सिर्फ आगे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल हैं. इसके अलावा कोहली ने सबसे अधिक 11 अर्धशतक जड़े हैं. दक्षिण अफ्रीका दौरे पर शानदार फॉर्म में दिखे कोहली सिर्फ वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके हैं. एक सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी नहीं करनेवाले विराट के फॉर्म पर सवाल उठाना अभी जल्दबाजी है.

undefined
100 वें शतक के लिए सचिन ने किया था 34 पारियों तक इंतजार

कोहली से पहले सचिन भी शतक को तरस गये थे. सचिन ने 12 जनवरी, 2011 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना 99वां अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा था. 100वां शतक लगाने के लिए उन्हें 34 पारियों तक इंतजार करना पड़ा. तेंडुलकर ने 100वां शतक बांग्लादेश के खिलाफ 16 मार्च 2012 को जड़ा था.

Also Read: IND vs WI T20: IPL के पहले ही इन खिलाड़ियों ने दिखा दिया दम, भारत की वेस्टइंडीज पर आसान जीत आज रहेगी कोहली पर नजर

इधर खेल के सभी विभागों में अब तक शानदार प्रदर्शन करने वाला भारत शुक्रवार को यानी आज वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में जीत के साथ तीन मैच की श्रृंखला अपने नाम करने के इरादे से उतरेगा तो उसे उम्मीद होगी कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली फॉर्म हासिल करने में सफल रहेंगे. आज सबकी नजर पूर्व कप्‍तान विराट कोहली पर ही टिकी होगी.

टीम की एकमात्र चिंता कोहली की फॉर्म

भारत यदि मौजूदा श्रृंखला जीतता है तो टीम इंडिया का नियमित कप्तान नियुक्त होने के बाद रोहित शर्मा की अगुआई में टीम लगातार तीसरी श्रृंखला जीतेगी. टीम की एकमात्र चिंता कोहली की फॉर्म है. वह अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 08, 18, 00 और 17 रन बनाए पाए हैं और टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola