Watch Video: धीरेंद्र शास्त्री की बल्लेबाजी देख भूल जाएंगे IPL, सहवाग की गेंद पर जड़ दिए चौके-छक्के

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Apr 2025 8:12 PM

विज्ञापन

Dhirendra Krishna Shastri

Viral Video: बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें उन्हें क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है. बागेश्वर बाबा किसी मंजे हुए क्रिकेटर की तरह मैदान में गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने न केवल घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया, बल्कि टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की गेंद पर चौका और छक्का भी जमाया. जब आप वीडियो देखेंगे, तो बाबा के खेल से प्रभावित हुए बिना नहीं रहेंगे.

विज्ञापन

Viral Video: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का रोमांच अपने चरम पर है. फैन्स पर क्रिकेट का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है. वैसे में सोशल मीडिया में बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें बाबा विस्फोटक बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी करते दिख रहे हैं. दरअसल बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham Sarkar) पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने 12 दिन के महाराष्ट्र दौरे पर कुछ अलग अंदाज में नजर आए. ठाणे में श्रीमद भागवत कथा के बाद बाबा ने भारी सुरक्षा के बीच क्रिकेट मैच आ आनंद उठाया. वो भी टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) के साथ.

https://twitter.com/bageshwardham/status/1909242571609550857?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1909242571609550857%7Ctwgr%5E18c3c6097b7e85235fd7c237ffc5270f9a8a9008%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fm.dailyhunt.in%2Fnews%2Findia%2Fhindi%2Fabplivehindi-epaper-dh280f81350c1b4ce8bd566c530306062e%2Fbabatokriketarnikalesahavagkibolingpardhirendrkrishnshastrinekivisphotakballebajidekhevidiyo-newsid-n659392166

बाबा बागेश्वर ने ऑलराउंडर प्रदर्शन किया, 4 विकेट भी लिए

बाबा बागेश्वर धाम ने महाराष्ट्र पुलिस के जवानों के साथ क्रिकेट मैच खेला. जिसमें उन्होंने ऑलराउंडर प्रदर्शन किया. घातक गेंदबाजी करते हुए 4 बल्लेबाजों को आउट किया, तो विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए चौके और छक्के भी बरसाए. पुलिस और सेवादारों के बीच खेले गए मैच में बाबा बागेश्वर की टीम को मिली जीत. महाराष्ट्र की टीम ने 6 ओवर में 48 रन बनाया. जिसे मध्य प्रदेश की टीम ने 49 रन बनाकर जीत लिया. धीरेंद्र शास्त्री ने ओपनिंग की और 38 रनों की साझेदारी भी की.

सहवाग के साथ भी खेला क्रिकेट

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सुरक्षा कर्मियों के साथ क्रिकेट का आनंद तो लिया ही, साथ ही पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के साथ भी क्रिकेट खेला. वायरल वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री सहवाग को फास्ट गेंद करते दिख रहे हैं, तो सहवाग की गेंद पर छक्का जड़ते भी नजर आ रहे हैं. वीडियो को बागेश्वार धाम सरकार के ऑफिशियल एक्स पेज पर शेयर किया गया है. वीडियो में सहवाग के साथ बाबा जोर-जोर से हंसते दिख रहे हैं.

बाबा बागेश्वर धाम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी से सोशल मीडिया में मचाया तहलका

बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने जिस तरह से सहवाग की गेंद पर चौके और छक्के जमाए, सोशल मीडिया में लोग उसके फैन हो गए. लोगों की जमकर प्रतिक्रिया आ रही है. एक फैन ने तो लिख दिया कि बाबा आईपीएल खेलने की तैयारी कर रहे हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जय हो ऑलराउंडर बाबा.’

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola