Viral Video : ये क्या रोहित और विराट स्टंप उखाड़ करने लगे डांडिया?

Updated:
विज्ञापन

Virat kohli Rohit Sharma Dance

Viral Video : चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. इनमें से एक विराट कोहली और रोहित शर्मा के डांस का है. देखें ये वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video : चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक वीडियो रोहित शर्मा और विराट कोहली के खास डांस का वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों विकेट हाथ में लेकर डांडिया डांस करते नजर आ रहे हैं. फैंस भी इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. देखें वायरल वीडियो.

कोहली और रोहित ने पत्नियों के साथ के साथ मनाया जश्न

ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा अपनी पत्नियों के साथ भी जश्न मनाते नजर आए.इस दौरान किंग कोहली ने अनुष्का शर्मा को गले लगाया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है.

https://twitter.com/filmfare/status/1898781711128752474

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी जीती

कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले के कमाल और स्पिनरों के धमाल के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की. उनकी कप्तानी में यह टी20 विश्व कप 2024 के बाद भारत ने दूसरा आईसीसी खिताब जीता. भारत ने टूर्नामेंट में एक भी मैच गंवाये बिना 2002 और 2013 के बाद तीसरी बार खिताब जीता.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola