ePaper

इरफान पठान के प्यार में दीवानी थी ये पाकिस्तानी लड़की, ट्वीट में किया खुलासा

Updated at : 24 May 2020 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
इरफान पठान के प्यार में दीवानी थी ये पाकिस्तानी लड़की, ट्वीट में किया खुलासा

पाकिस्तान की महिला ने एक घटना का जिक्र किया है जीमन उन्होंने बताया है कि वो इरफान पठान के प्यार में किस कदर दीवानी थी

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और ऑल राउंडर इरफान पठान ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन उनके फैंस में कोई कमी नहीं आई है. पठान न सिर्फ अपने स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे बल्कि अपने स्मार्ट लुक के लिए भी खासा प्रचलित हैं. आज भी उनके फैंस की दीवानगी सोशल मीडिया पर नजर आ ही जाती है. जब वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लिए थे तब तो उनके महिला फैंस की दीवानगी देखने लायक थी. ऐसे ही एक घटना का जिक्र पाकिस्तान की महिला मित्र ने किया है.

उन्होंने ट्विटर हैंडल पर उस घटना का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे वो उनके व्यवहार से प्रभावित हुई थी. उन्होंने लिखा कि ‘2006 के दौरान मैं इऱफान से बेइंतहा प्यार करती थी. उस दौरान अबुधाबी में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया था. उस मैच के दौरान मैं भी स्टेडियम में मौजूद थी. जब मैच खत्म हुआ और प्रेजेंटेशन के बाद खिलाड़ी वापस लौटने लगे तो सिक्योरिटी ने गेट खोल दिया जिससे कोई भी मैदान के अंदर आ-जा सकता था. उस समय सिक्योरिटी को लेकर उतनी पाबंदी नहीं लगाई गई थी.’

इसके बाद मैं मैदान के अंदर गयी और लोगों से उनसे मिलवाने की गुहार लगाने लगी लेकिन मेरी बातों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया. तब थक हार कर मैं भारतीय ड्रेसइंग रूम की तरफ गयी और पठान पठान बोल कर चिलाने लगी. ड्रेसिंग रूम में मौजूद सभी लोग मुझे देख कर हंस रहे थे. जिसके बाद पठान बाहर आ गए. उन्होंने कई लोगों को ऑटो ग्राफ दिया. उन्होंने मुझे बुलाया और मेरे साथ तस्वीरें भी खिंचवाई. साथ ही मुझे उनसे ऑटो ग्राफ भी मिला. गौरतलब है कि 2006 में अबुधाबी में पाकिस्तान के खिलाफ 2 वनडे मैचों की सीरीज खेली गयी थी जिसमें यह सीरीज 1-1 के बराबरी पर छूटी थी. पहला मुकाबला पाकिस्तान ने 6 विकेट से जीता था, जबकि दूसरा मुकाबला भारत ने 51 रन से जीता था. इरफान पठान ने उस मैच की जीत में अहम भूमिका निभाया था. उन्होंने 10 ओवर में 35 रन खर्च करके 3 विकेट अपने नाम किए थे.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola