ePaper

बांग्लादेश के इस क्रिकेटर ने सफाई कर्मी को मारा तमाचा, अब दी ये सफाई

Updated at : 01 Jun 2020 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
बांग्लादेश के इस क्रिकेटर ने सफाई कर्मी को मारा तमाचा, अब दी ये सफाई

बांग्लादेश के क्रिकेटर सब्‍बीर रहमान पर एक सफाई कर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है.

विज्ञापन

बांग्लादेश के क्रिकेटर सब्‍बीर रहमान पर एक सफाई कर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है. न्यूज 18 इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस खिलाड़ी की अपने घर के समीप सफाई कर्मी से किसी बात को लेकर बहस हो गयी जिसके बाद इस क्रिकेटर ने उन्हें थप्पड़ मार दिया जिस वजह से सफाई कर्मियों ने बवाल मचाना शुरू कर दिया था.

लेकिन पुलिस के बीच बचाव के बाद मामले को शांत कराया गया. ऐसा माना जा रहा है कि सब्‍बीर ने इस मसले पर माफी मांग ली है. लेकिन सब्‍बीर का कहना है कि उन्होंने सफाई कर्मी को थप्पड़ नहीं मारा. उनके साथ उनसे थोड़ी सी बहस हुई थी.

ये बात कहकर दी सफाई

इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने उस घटना के बारे में बताया कि मैंने उन्हें थप्पड़ नहीं मारा है. क्रिकेट मेरा प्यार है. मैं उनकी कसम खाकर कहता हूं कि मैंने उन्हें नहीं मारा. लेकिन मैं क्रिकेटर हूं इस वजह से मेरा नाम उछाल दिया गया है.

उन्होंने बताया कि जब मैं अपनी पत्नी के साथ घर आ था उस वक्त वह मेरे गली में अपनी गाड़ी को बीच में खड़ा किया हुआ था. मैंने सिर्फ इतना ही कहा कि आपनें बीच रास्ते में गाड़ी क्यों लगाई हुई है. कोई बीमार व्यक्ति आएगा तो उसे परेशानी होगी. इस पर उस व्यक्ति ने मेरी तरफ देख कर कुछ कहा. ऐसी स्थिति में वो उस व्यक्ति पास जाकर पूछा कि आपने कुछ कहा. मैंने उनसे कहा कि मैंने कोई भी गलत बात आपको नहीं कहा है. सब्‍बीर ने यह भी आरोप लगाया कि वो सफाई कर्मी बाद में मेरे घर पर आया और मेरी मां और पिता जी को धमकी दी.

पहले भी घिर चुके हैं इस तरह के विवादों में

बता दें कि सब्‍बीर रहमान का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है. उन्हें मैदान के बाहर खराब रवैये के चलते बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 6 महीने का बैन भी लगा चुका है. वहीं पाकिस्तान के ऑल राउंडर शोएब मालिक ने एक बार इस खिलाड़ी पर गंभीर आरोप लगाया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि वह पत्नी सानिया मिर्जा से भी छेड़खानी कर चुका है. उन्होंने कहा था कि ये घटना तब हुई थी जब वो बांग्लादेश में एक घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेने गए थे. उस वक्त सानिया मिर्जा उनका हौसला बढ़ाने वहां गयी थी.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola