ePaper

सुपर-8 में पहुंचे ये सात, आखिरी स्थान के लिए भिड़ेगी ये दो टीम

Updated at : 16 Jun 2024 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024 में अब अभी तक सुपर-8 की रेस जारी है. अभी तक कुल 7 टीमों ने अपनी जगह सुपर-8 में पक्की कर ली है. अब सिर्फ बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के बीच सुपर-8 की आखिरी टीम बनने की लड़ाई बाकी रह गई है.

विज्ञापन

T20 World Cup 2024 में अब अभी तक सुपर-8 की रेस जारी है. अभी तक कुल 7 टीमों ने अपनी जगह सुपर-8 में पक्की कर ली है. इंग्लैंड सुपर-8 में अपनी जगह बनने वाली सातवीं टीम बन गई है. ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत से इंग्लैंड को फायदा पहुंचा है. इस जीत से इंग्लैंड टीम अपनी जगह सुपर-8 में पक्की कर ली है. यदि स्कॉटलैंड इस मुकाबले में जीत दर्ज कर लेती तो इंग्लैंड की जगह वह इस सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर लेती और इंग्लैंड को इस रेस से बाहर होना पड़ता. अब सिर्फ बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के बीच सुपर-8 की आखिरी टीम बनने की लड़ाई बाकी रह गई है. अब तक भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. सुपर-8 में टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा. ग्रुप-1 में इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश या नीदरलैंड्स की टीमें होंगी. दूसरी तरफ ग्रुप-बी में वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और अमेरिका की टीमें हैं.

T20 World Cup 2024: इन दो टीमों के बीच भिड़ंत जारी

ग्रुप-डी में मौजूद बांग्लादेश और नीदरलैंड्स की टीमों के बीच सुपर-8 की आखिरी टीम बनने की लड़ाई है. अब तक दोनों ही टीमों के 3-3 मैच हो चुके हैं. बांग्लादेश के पास 4 प्वाइंट्स मौजूद हैं, जबकि नीदरलैंड्स के पास 2 प्वाइंट्स हैं. बांग्लादेश आखिरी मैच नेपाल के खिलाफ खेलेगी, जबकि नीदरलैंड्स की आखिरी भिड़ंत श्रीलंका से होगी. बांग्लादेश को सुपर-8 में जगह बनाने के लिए सिर्फ नेपाल के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी. दूसरी तरफ नीदरलैंड्स के लिए समीकरण थोड़ा पेचीदा है. नीदरलैंड्स को आखिरी मैच में श्रीलंका के खिलाफ जीत तो दर्ज करनी है और साथ में यह भी दुआ करनी होगी कि बांग्लादेश अपना आखिरी मैच बेहद ही खराब नेट रनरेट से हारे. इस तरह दोनों टीमों के प्वाइंट्स बराबर (4-4) हो जाएंगे और फैसला नेट रनरेट के ज़रिए होगा. नीदरलैंड्स को जीत के साथ-साथ नेट रनरेट भी बेहतर करने पर ध्यान देना होगा.

T20 World Cup 2024: 19 जून से खेले जाएंगे सुपर-8 के मैच

सुपर-8 मुकाबले दो ग्रुप कर बीच खेले जाएगे. जीत दर्ज करने वाली दोनों ग्रुप की दो-दो टीमों को सेमीफाइनल में जगह दी जाएगी. सुपर-8 का पहला मैच अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बीच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola