ePaper

श्रीलंका ने दर्ज की शानदार जीत, नीदरलैंड्स को 83 रनों से चटाई धूल

Updated at : 17 Jun 2024 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup 2024: Sri Lanka cricket team

T20 World Cup 2024: Sri Lanka cricket team

T20 World Cup 2024 का 38वां मुकाबला श्रीलंका और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया. मुकाबले में श्रीलंका टीम ने शानदार जीत दर्ज की. श्रीलंका ने मुकाबले में नीदरलैंड्स को 83 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया.

विज्ञापन

T20 World Cup 2024 का 38वां मुकाबला श्रीलंका और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया. मुकाबले में श्रीलंका टीम ने शानदार जीत दर्ज की. श्रीलंका ने मुकाबले में नीदरलैंड्स को 83 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने नीदरलैंड को 202 रनों का लक्ष्य दिया. जिस लक्ष्य का पीछा नीदरलैंड्स की टीम ना कर सकी.  नीदरलैंड्स की टीम 118 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई. श्रीलंका के लिए चरिथ असलंका और कुसल मेंडिस ने बल्लेबाजी में कमाल दिखाया. वही नुवान तुषारा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए.

T20 World Cup 2024: सुपर-8 की दौड़ से बाहर है दोनों टीमें

आपकी जानकारी के लिए बता दें, श्रीलंका और नीदरलैंड्स टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई है. ये मुकाबला केवल औपचारिकता मात्र खेला गया था. मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 6 विकेट के नुकसान के साथ 201 रन बनाए. टीम के लिए कुसल मेंडिस ने अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने 29 गेंदों में 46 रन बनाए. असंलका ने 5 छक्कों और 1 चौके की मदद से 46 रन बनाए. मैथ्यूज ने 15 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए. वहीं हसरंगा ने 6 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए.

T20 World Cup 2024: 118 रनों में सिमटी नीदरलैंड्स

श्रीलंका के द्वारा मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 118 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई. टीम के लिए माइकल लेविट और मैक्स ओडॉड सलामी बल्लेबाजी की. बल्लेबाजी के दौरान माइकल लेविट ने 23 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 31 रन बनाए. वहीं मैक्स ओडॉड ने केवल 11 रन बनाए और पवेलियन लौट गए. कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 31 रनों का योगदान दिया. उन्होंने 24 गेंदों 2 चौके और 1 छक्का की मदद से 31 रन बनाए. आर्यन दत्त 10 रन बनाकर आउट हुए.

T20 World Cup 2024: तुषारा ने गेंदबाजी में किया कमाल

श्रीलंका के तरफ से नुवान तुषारा ने गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 3.4 ओवरों में 24 रन देकर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वहीं मथीशा पथिराना ने 3 ओवरों में 12 रन देकर 2 विकेट लिए. कप्तान वानिंदु हसरंगा ने 4 ओवरों में 25 रन देकर 2 विकेट लिए. महीशा थीक्षणा और दसुन शनाका ने एक-एक विकेट लिया.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola