ePaper

भारत बनाम आयरलैंड लाइव मैच स्ट्रीमिंग 2024: कब और कहां मुफ्त में देख सकते हैं IND vs IRE मैच

Updated at : 05 Jun 2024 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup 2024: IND vs IRE match

T20 World Cup 2024: IND vs IRE match

टी20 2024 भारत बनाम आयरलैंड लाइव मैच स्ट्रीमिंग: भारत और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे खेला जाएगा. तो चलिए जानते हैं कहां मुफ्त में देख सकते हैं ये मुकाबला.

विज्ञापन

T20 World Cup 2024 का 8वां मुकाबला भारत और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे खेला जाएगा. भारतीय टीम आज अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए मैदान में उतर रही है. सभी को उम्मीद होगी की भारतीय टीम अपने पहले मुकाबले में शानदार जीत के साथ आगाज करे. वहीं सभी क्रिकेट प्रेमी ये भी जानना चाहते हैं कि वह ये शानदार मुकाबला कब और कहां मुफ्त में देख सकते हैं. तो चलिए जानते हैं, कहां मुफ्त में देख सकते हैं ये मुकाबला.

T20 World Cup 2024: यहां मुफ्त में देख सकते हैं IND vs IRE मैच

आपकी जानकारी के लिए बता दें, आप भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. लेकिन अगर आप मोबाइल पर मैच देखने के शौकीन हैं तो फिर आपको डिज्नी हॉट स्टार पर जाना होगा, क्योंकि यहीं पर लाइव मैच देखने के लिए मिलेंगे. बड़ी बात ये है कि डिज्नी हॉट स्टार की ओर से 15 मई को ऐलान कर दिया गया था कि यहां पर सारे मुकाबले बिल्कुल फ्री में देखने के लिए मिलेंगे. यानी इसके लिए आपको कुछ भी चार्ज नहीं देना पड़ेगा. यानी मोबाइल पर मैच देखने के लिए आपको केवल डिज्नी हॉट स्टार एप डाउनलोड करना होगा, बाकी कुछ भी नहीं करना होगा. वहीं अगर आप स्मार्ट टीवी चलाते हैं तो वहां पर तो पहले से ही ये ऐप डाउनलोड होता है. ऐसे में आप अपने टीवी पर भी डिज्नी हॉट स्टार पर मैच लाइव देख सकते हैं, इसके लिए भी कोई चार्ज नहीं देना होगा.

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह

T20 World Cup 2024: आयरलैंड टीम की संभावित प्लेइंग 11

एंडी बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोरकन टकर, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, क्रेग यंग/बेन व्हाइट, जोश लिटिल

ALSO READ: T20 World Cup 2024: IND vs IRE मैच से पहले जानें, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, शिवम दुबे

Also Read: भारत बनाम आयरलैंड लाइव स्कोर अपडेट 2024: जीत के साथ आगाज करने उतरेगी रोहित शर्मा एंड कंपनी

T20 World Cup 2024: आयरलैंड टीम

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोरकन टकर (विकेट कीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, रॉस अडायर, बैरी मैकार्थी, मार्क अडायर, जोशुआ लिटिल, क्रेग यंग, बेंजामिन व्हाइट, नील रॉक, ग्राहम ह्यूम

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम का शेड्यूल

5 जून- भारत Vs आयरलैंड, न्यूयॉर्क
9 जून – भारत VS पाकिस्तान, न्यूयॉर्क
12 जून – भारत VS यूएसए, न्यूयॉर्क
15 जून – भारत VS कनाडा, फ्लोरिडा

ALSO READ: Lok Sabha Election 2024: इरफान पठान ने बड़े भाई को दी ढेर सारी बधाई, कही ये बात

T20 World Cup 2024 के सभी 55 मैचों के शेड्यूल

  1. शनिवार, 1 जून- यूएसए बनाम कनाडा, डलास
  2. रविवार, 2 जून- वेस्टइंडीज बनाम पापुआ न्यू गिनी, गुयाना
  3. रविवार, 2 जून- नामीबिया बनाम ओमान, बारबाडोस
  4. सोमवार, 3 जून- श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका, न्यूयॉर्क
  5. सोमवार, 3 जून- अफगानिस्तान बनाम युगांडा, गुयाना
  6. मंगलवार, 4 जून- इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, बारबाडोस
  7. मंगलवार, 4 जून- नीदरलैंड्स बनाम नेपाल, डलास
  8. बुधवार, 5 जून- भारत बनाम आयरलैंड, न्यूयॉर्क
  9. बुधवार, 5 जून- पापुआ न्यू गिनी बनाम युगांडा, गुयाना
  10. बुधवार, 5 जून- ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान, बारबाडोस
  11. गुरुवार, 6 जून- यूएसए बनाम पाकिस्तान, डलास
  12. गुरुवार, 6 जून- नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड, बारबाडोस
  13. शुक्रवार, 7 जून- कनाडा बनाम आयरलैंड, न्यूयॉर्क
  14. शुक्रवार, 7 जून- न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान, गुयाना
  15. शुक्रवार, 7 जून- श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, डलास
  16. शनिवार, 8 जून- नीदरलैंड्स बनाम साउथ अफ्रीका, न्यूयॉर्क
  17. शनिवार, 8 जून- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, बारबाडोस
  18. शनिवार, 8 जून- वेस्टइंडीज बनाम युगांडा, गुयाना
  19. रविवार, 9 जून- भारत बनाम पाकिस्तान, न्यूयॉर्क
  20. रविवार, 9 जून- ओमान बनाम स्कॉटलैंड, एंटीगा
  21. सोमवार, 10 जून- साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, न्यूयॉर्क
  22. मंगलवार, 11 जून- पाकिस्तान बनाम कनाडा, न्यूयॉर्क
  23. मंगलवार, 11 जून- श्रीलंका बनाम नेपाल, फ्लोरिडा
  24. मंगलवार, 11 जून- ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया, एंटीगा
  25. बुधवार, 12 जून- यूएसए बनाम भारत, न्यूयॉर्क
  26. बुधवार, 12 जून- वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड, त्रिनिदाद
  27. गुरुवार, 13 जून- इंग्लैंड बनाम ओमान, एंटीगा
  28. गुरुवार, 13 जून- बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स, सेंट विंसेंट
  29. गुरुवार, 13 जून- अफगानिस्तान बनाम पापुआ न्यू गिनी, त्रिनिदाद
  30. शुक्रवार, 14 जून- यूएसए बनाम आयरलैंड, फ्लोरिडा
  31. शुक्रवार, 14 जून- साउथ अफ्रीका बनाम नेपाल, सेंट विंसेंट
  32. शुक्रवार, 14 जून- न्यूजीलैंड बनाम युगांडा, त्रिनिदाद
  33. शनिवार, 15 जून- भारत बनाम कनाडा, फ्लोरिडा
  34. शनिवार, 15 जून- नामीबिया बनाम इंग्लैंड, एंटीगा
  35. शनिवार, 15 जून- ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड, सेंट लूसिया
  36. रविवार, 16 जून- पाकिस्तान बनाम आयरलैंड, फ्लोरिडा
  37. रविवार, 16 जून- बांग्लादेश बनाम नेपाल, सेंट विंसेंट
  38. रविवार, 16 जून- श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स, सेंट लूसिया
  39. सोमवार, 17 जून- न्यूजीलैंड बनाम पापुआ न्यू गिनी, त्रिनिदाद
  40. सोमवार, 17 जून- वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान, सेंट लूसिया
  41. बुधवार, 19 जून- ए2 बनाम डी1, एंटीगा
  42. बुधवार, 19 जून- बी1 बनाम सी2, सेंट लूसिया
  43. गुरुवार, 20 जून- सी1 बनाम ए1, बारबाडोस
  44. गुरुवार, 20 जून- बी2 बनाम डी2, एंटीगा
  45. शुक्रवार, 21 जून- बी1 बनाम डी1, सेंट लूसिया
  46. शुक्रवार, 21 जून- ए2 बनाम सी2, बारबाडोस
  47. शनिवार, 22 जून- ए1 बनाम डी2, एंटीगा
  48. शनिवार, 22 जून- सी1 बनाम बी2, सेंट विंसेंट
  49. रविवार, 23 जून- ए2 बनाम बी1, बारबाडोस
  50. रविवार, 23 जून- सी2 बनाम डी1, एंटीगा
  51. सोमवार, 24 जून- बी2 बनाम ए1, सेंट लूसिया
  52. सोमवार, 24 जून- सी1 बनाम डी2, सेंट विंसेंट
  53. बुधवार, 26 जून- सेमी 1, गुयाना
  54. गुरुवार, 27 जून- सेमी 2, त्रिनिदाद
  55. शनिवार, 29 जून- फाइनल, बारबाडोस
विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola