ePaper
Live Updates

भारत बनाम आयरलैंड : भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से रौंदा, रोहित शर्मा ने जड़ा पचासा

Updated at : 06 Jun 2024 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
भारत बनाम आयरलैंड : भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से रौंदा, रोहित शर्मा ने जड़ा पचासा

टी20 2024 भारत बनाम आयरलैंड लाइव स्कोर अपडेट : भारत बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेल रहा है. रोहित शर्मा जीत के साथ आगाज करना चाहेंगे. भारत की टीम काफी मजबूत है, ऐसे में आयरलैंड से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद कम है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:55 PM. 5 Jun 2410:55 PM. 5 Jun

भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से रौंदा

टीम इंडिया ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 अभियान की आगाज जीत के साथ की है. तेज गेंदबाजों के कमाल के प्रदर्शन के दम पर न्यूयॉर्क में भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए आयरलैंड को 96 रनों पर समेट दिया. हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट चटकाए. जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को दो-दो सफलता मिली. एक-एक विकेट अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा. जवाब में भारत ने 12.2 ओवर में 97 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली. ऋषभ पंत ने विजयी छक्का लगाया. रोहित शर्मा ने 37 गेंद पर चार चौके और तीन छक्के की मदद से 52 रनों की पारी खेली. विराट कोहली कोई खास कमाल नहीं कर पाए. वह 1 रन पर आउट हो गए.

10:47 PM. 5 Jun 2410:47 PM. 5 Jun

भारत को दूसरा झटका, सूर्या आउट

सूर्यकुमार यादव के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा है. सूर्या 12वें ओवर में आउट हो गए, जब भारत को जीत के लिए 6 रनों की दरकार थी. उनकी जगह बल्लेबाजी करने शिवम दुबे क्रीज पर आए हैं.

10:46 PM. 5 Jun 2410:46 PM. 5 Jun

रोहित शर्मा हुए रिटायर हर्ट

रोहित शर्मा को हाथ में चोट लगी है और वह रिटायर हर्ट हो गए हैं. रोहित 10 ओवर की समाप्ति के बाद फिजियो के साथ मैदान से बाहर चले गए. हाथ में चोट लगने की वजह से उन्हें थोड़ी तकलीफ हो रही थी. शायद बाद में समस्या की गंभीरता के बारे में और पता चलेगा. उम्मीद की जा रही है कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले वह फिट हो जाएं.

10:35 PM. 5 Jun 2410:35 PM. 5 Jun

रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 36 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. रोहित ने 4 चौके और 3 छक्के लगाकर अपना पचासा पूरा किया. विराट कोहली के रूप में भारत को पहला झटका लगा है. दूसरे छोर पर ऋषभ पंत मौजूद हैं.

10:23 PM. 5 Jun 2410:23 PM. 5 Jun

8 ओवर की समाप्ति के बाद भारत को स्कोर एक विकेट पर 52 रन

आयरलैंड के 97 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 8 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट खोकर 52 रन का स्कोर बना लिया है. कप्तान रोहित शर्मा 30 और पंत 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

10:11 PM. 5 Jun 2410:11 PM. 5 Jun

5 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट पर 33 रन

विराट कोहली के जल्द आउट होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा और ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में टीम के स्कोर को 33 रन तक पहुंचाया. इस समय रोहित 23 रन और पंत 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

10:01 PM. 5 Jun 2410:01 PM. 5 Jun

कोहली के आउट होने के बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने आए

विराट कोहली के आउट होने के बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने क्रीज में उतरे हैं. पंत ने दूसरी ही गेंद पर चौका जड़ अपनी पारी की शुरुआत की.

10:00 PM. 5 Jun 2410:00 PM. 5 Jun

टीम इंडिया को लगा पहला झटका, कोहली 1 रन पर आउट

आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया को रन का पीछा करते हुए तीसर ओवर की चौथी गेंद पर बड़ा झटका लगा. विराट कोहली केवल एक रन बनाकर आउट हुए. कोहली ने पांच गेंदों का सामना किया. आज कोहली और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की.

9:59 PM. 5 Jun 249:59 PM. 5 Jun

टीम इंडिया को लगा पहला झटका, कोहली 1 रन पर आउट

आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया को रन का पीछा करते हुए तीसर ओवर की चौथी गेंद पर बड़ा झटका लगा. विराट कोहली केवल एक रन बनाकर आउट हुए. कोहली ने पांच गेंदों का सामना किया. आज कोहली और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की.

9:28 PM. 5 Jun 249:28 PM. 5 Jun

भारत ने आयरलैंड को 96 रन पर समेटा

तेज गेंदबाजों के कमाल के प्रदर्शन के दम पर भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले मुकाबले में पहले गेंदबाजी करते हुए आयरलैंड को 96 के स्कोर पर रोक दिया है. भारत को यह मुकाबला जीतने के लिए 97 रन बनाने होंगे. हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट चटकाए. अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को दो-दो सफलता मिली. अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किए.

9:20 PM. 5 Jun 249:20 PM. 5 Jun

आयरलैंड को लगा नौवां झटका जोशुआ लिटिल आउट

आयरलैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई है. अब नहीं लगता है कि टीम 100 रन तक भी पहुंच पाएगी. आयरलैंड को नौवां झटका लगा है. जोशुआ लिटिल के रूप में नौवा विकेट गिरा है.

9:05 PM. 5 Jun 249:05 PM. 5 Jun

बैरी मैकार्थी आउट, आयरलैंड को आठवां झटका

आयरलैंड की टीम भारत के आगे पूरी तरह लड़खड़ा गई है. टीम को आठवां झटका अक्षर पटेल ने दिया है. अक्षर ने अपनी ही गेंद पर बैरी मैकार्थी का कैच पकड़ा. आयरलैंड को 8वां झटका 50 के स्कोर पर लगा है.

8:59 PM. 5 Jun 248:59 PM. 5 Jun

आयरलैंड को सातवां झटका, मार्क एडर आउट

मार्क एडर के रूप में आयरलैंड को सातवां झटका लगा है. अब आयरलैंड के लिए 100 के स्कोर तक पहुंचना भी मुश्किल लग रहा है. हार्दिक पांड्या ने एडर को आउट किया है. पांड्या ने अब तक 3 विकेट चटका लिए हैं.

8:58 PM. 5 Jun 248:58 PM. 5 Jun

आयरलैंड को छठा झटका, जॉर्ज डॉकरेल आउट

जॉर्ज डॉकरेल आउट हो गए हैं. डॉकरेल 5 गेंद पर 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं. मोहम्मद सिराज की गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने उनका कैच लपका. आयरलैंड ने 50 के स्कोर के अंदर ही अपने 6 बल्लेबाज खो दिए.

8:49 PM. 5 Jun 248:49 PM. 5 Jun

आयरलैंड को पांचवां झटका, कर्टिस कैम्फर आउट

हार्दिक पांड्या को दूसरी सफलता मिली है. उनकी गेंद पर विराट कोहली ने कर्टिस कैम्फर का शानदार कैच लपका है. कैम्फर 8 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर गेरेथ डेलानी आए हैं.

8:44 PM. 5 Jun 248:44 PM. 5 Jun

आयरलैंड को चौथा झटका, हैरी टैक्टर आउट

हैरी टैक्टर के रूप में आयरलैंड को चौथा झटका लगा है. जसप्रीत बुमराह को पहली सफलता मिली है. टैक्टर 16 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हुए हैं. बुमराह की गेंद पर विराट कोहली ने उनका शानदार कैप लपका.

8:40 PM. 5 Jun 248:40 PM. 5 Jun

आयरलैंड को तीसरा झटका, लोरकन टकर आउट

आयरलैंड को तीसरा झटका हार्दिक पांड्या ने दिया है. उन्होंने लोरकन टकर को बोल्ड कर दिया है. टकर 12 गेंद पर महज 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं. 28 के स्कोर पर टीम को तीसरा झटका लगा है.

8:20 PM. 5 Jun 248:20 PM. 5 Jun

आयरलैंड को लगा दूसरा झटका, बलबर्नी आउट

आयरलैंड को दूसरा झटका भी अर्शदीप सिंह ने ही दिया है. उन्होंने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर आंद्रे बलबर्नी को बोल्ड कर दिया है.

8:12 PM. 5 Jun 248:12 PM. 5 Jun

आयरलैंड को पहला झटका, पॉल स्टर्लिंग आउट

अर्शदीप सिंह ने अपने स्पैल के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर आयरलैंड के कप्तान को आउट कर दिया है. आयरलैंड को पहला झटका 7 के स्कोर पर लगा है. स्टर्लिंग 6 गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हुए हैं.

IRE 7/1 (2.1)

8:12 PM. 5 Jun 248:12 PM. 5 Jun

आयरलैंड को पहला झटका, पॉल स्टर्लिंग आउट

अर्शदीप सिंह ने अपने स्पैल के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर आयरलैंड के कप्तान को आउट कर दिया है. आयरलैंड को पहला झटका 7 के स्कोर पर लगा है. स्टर्लिंग 6 गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हुए हैं.

IRE 7/1 (2.1)

8:08 PM. 5 Jun 248:08 PM. 5 Jun

आयरलैंड की बल्लेबाजी शुरू

आयरलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. पॉल स्टर्लिंग और एंड्रयू बालबर्नी सलामी बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआज अर्शदीप सिंह ने की. उन्होंने पहले ओवर में केवल 3 रन दिए.

7:58 PM. 5 Jun 247:58 PM. 5 Jun

रोहित शर्मा ने कही यह बात

रोहित शर्मा ने टॉस के बाद कहा कि हम गेंदबाजी करने जा रहे हैं. तैयारियां ठीक रही हैं. हम इन नई परिस्थितियों में खुद को संभाल रहे हैं. यह चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन हम सभी पेशेवर हैं. हम एक जैसी पिच पर खेले हैं और जानते हैं कि हमें क्या उम्मीद करनी है. मुझे पता है कि यह उससे थोड़ा अलग होगा. लेकिन हम इसके आदी हैं. लेकिन खेल ऐसा ही है. कुलदीप, संजू और जायसवाल नहीं खेल पा रहे हैं.

7:58 PM. 5 Jun 247:58 PM. 5 Jun

आयरलैंड के कप्तान ने कही यह बात

आयरलैंड के कप्तान स्टर्लिंग ने कहा कि हम काफी अच्छी तैयारी के साथ आए हैं. हम हाल ही में नीदरलैंड में थे (त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए). हमारी टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी हैं. हम चाहते हैं कि वे मैच के दिन अच्छा प्रदर्शन करें. हम परिस्थितियों का पहले से आकलन करना चाहते हैं.

7:49 PM. 5 Jun 247:49 PM. 5 Jun

भारत ने टॉस जीता, गेंदबाजी का किया फैसला

भारत आयरलैंड के बीच होने वाले टी20 विश्व कप के पहले मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है. टीम इंडिया चाहेगी कि वो जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करे. इसके लिए वह आयरलैंड को कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेगी.

7:48 PM. 5 Jun 247:48 PM. 5 Jun

सीनियर खिलाड़ी एक साल से टी20 आई से गायब

पिछले टी20 विश्व कप के बाद से भारत ने 28 टी20 मैच खेले हैं. चार सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा (3 मैच), विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह (प्रत्येक ने 2-2 मैच) इन मुकाबलों से काफी हद तक गायब रहे हैं. हालांकि सभी ने आईपीएल 2024 में एक शानदार सीजन बिताया है.

7:48 PM. 5 Jun 247:48 PM. 5 Jun

विराट का शानदार है स्ट्राइक रेट

विराट कोहली का टी20 विश्व कप में औसत 81.50 है, जिसमें उन्होंने 131.30 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. रन-चेज में उनका औसत 270.50 तक पहुंच जाता है. पिछले दिनों खत्म हुए आईपीएल 2024 में विराट ने शानदार बल्लेबाजी की है और टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे.

7:48 PM. 5 Jun 247:48 PM. 5 Jun

भारत (प्लेइंग इलेवन)

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.

7:47 PM. 5 Jun 247:47 PM. 5 Jun

आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन)

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोरकन टकर (विकेट कीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट.

7:43 PM. 5 Jun 247:43 PM. 5 Jun

आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन)

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोरकन टकर (विकेट कीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट.

7:43 PM. 5 Jun 247:43 PM. 5 Jun

भारत (प्लेइंग इलेवन)

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.

7:41 PM. 5 Jun 247:41 PM. 5 Jun

भारत ने टॉस जीता, गेंदबाजी का किया फैसला

भारत आयरलैंड के बीच होने वाले टी20 विश्व कप के पहले मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है. टीम इंडिया चाहेगी कि वो जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करे. इसके लिए वह आयरलैंड को कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेगी.

7:19 PM. 5 Jun 247:19 PM. 5 Jun

विराट का शानदार है स्ट्राइक रेट

विराट कोहली का टी20 विश्व कप में औसत 81.50 है, जिसमें उन्होंने 131.30 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. रन-चेज में उनका औसत 270.50 तक पहुंच जाता है. पिछले दिनों खत्म हुए आईपीएल 2024 में विराट ने शानदार बल्लेबाजी की है और टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे.

6:38 PM. 5 Jun 246:38 PM. 5 Jun

सीनियर खिलाड़ी एक साल से टी20 आई से गायब

पिछले टी20 विश्व कप के बाद से भारत ने 28 टी20 मैच खेले हैं. चार सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा (3 मैच), विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह (प्रत्येक ने 2-2 मैच) इन मुकाबलों से काफी हद तक गायब रहे हैं. हालांकि सभी ने आईपीएल 2024 में एक शानदार सीजन बिताया है.

6:25 PM. 5 Jun 246:25 PM. 5 Jun

प्लेइंग XI पर पॉल स्टर्लिंग ने कही यह बात

आयरलैंड के कोच पॉल स्टर्लिंग ने कहा कि मैच के दिन ही हम इसपर फैसला करेंगे. हमने अभी तक मैदान नहीं देखा है. मुझे लगता है कि इस मोर्चे पर सभी को इंतजार कराना होगा. लेकिन अगर हम ईमानदारी से कहें तो हम शायद 12 या 13 खिलाड़ियों पर सिमट गए हैं. लेकिन हम यह देखे बिना अंतिम फैसला नहीं करेंगे कि हमें क्या खेलना है.

6:04 PM. 5 Jun 246:04 PM. 5 Jun

प्लेइंग XI पर राहुल द्रविड़ ने कही यह बात

राहुल द्रविड़ ने कहा कि टी20 गेम के प्लेइंग इलेवन में हमेशा एक या दो स्लॉट ऐसे होते हैं, जिनमें आप कुछ बदलाव कर सकते हैं. हम अपने दिमाग में एक संयोजन के साथ काफी हद तक स्थिर हैं. हालांकि मैंने इसकी घोषणा नहीं की है. ईमानदारी से कहें तो हम जिस दिशा में जा रहे हैं, उसके बारे में हम बहुत स्पष्ट हैं. हमने एक टीम चुनी है, हमें स्थिति के आधार पर शायद एक या दो बदलाव करने पड़ सकते हैं.

5:31 PM. 5 Jun 245:31 PM. 5 Jun

भारत बनाम आयरलैंड : हेड टू हेड

भारत और आयरलैंड अब तक सात बार आमने-सामने हो चुकी हैं, जिसमें 7 बार भारत ने मुकाबला जीता है. टी20 विश्व कप में इससे पहले दोनों टीमों के बीच एकमात्र मुकाबला 2009 में ट्रेंट ब्रिज में हुआ था. उस मुकाबले में भारत ने आठ विकेट से जीत दर्ज की थी.

4:59 PM. 5 Jun 244:59 PM. 5 Jun

आयरलैंड की संभावित प्लेइंग XI

एंडी बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोरकन टकर, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, क्रेग यंग/बेन व्हाइट, जोश लिटिल.

आयरलैंड की टीम : पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोरकन टकर (विकेट कीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, रॉस अडायर, बैरी मैकार्थी, मार्क अडायर, जोशुआ लिटिल, क्रेग यंग, ​​बेंजामिन व्हाइट, नील रॉक, ग्राहम ह्यूम.

4:31 PM. 5 Jun 244:31 PM. 5 Jun

भारत बनाम आयरलैंड लाइव स्कोर : भारत की संभावित प्लेइंग XI

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.

भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, शिवम दुबे.

विज्ञापन
विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola