ePaper

IND vs ENG: बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो कैसे फाइनल में पहुंचेगा भारत

Updated at : 27 Jun 2024 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs ENG: बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो कैसे फाइनल में पहुंचेगा भारत

T20 World Cup 2024: Virat Kohli and captain Rohit Sharma

IND vs ENG: भारत का सामना आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा. मैच पर बारिश का खतरा बना हुआ है. सबसे बड़ी बात यह है कि दूसरे सेमीफाइनल के लिए कोई भी रिजर्व डे नहीं रखा गया है. ऐसे में ज्यादा बारिश हुई तो खेल को रद्द करना पड़ेगा.

विज्ञापन

IND vs ENG: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला 27 जून को भारतीय समयानुसार राज 8 बजे से प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में खेला जाएगा. भारत ने टेबल टॉपर के रूप में सेमीफाइनल में पहुंचा है. भारत के पास पिछले टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मिली बड़ी हार का बदला चुकाने का मौका होगा. उस मैच में इंग्लैंड ने एडिलेड में 10 विकेट से जीत दर्ज की थी. दूसरे सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका का सामना अफगानिस्तान से होगा. अफगानिस्तान पहली बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है. भारत और इंग्लैंड के मुकाबले में मौसम विभाग ने हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है.

दूसरे सेमीफाइनल के लिए नहीं है रिजर्व डे

दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच पहले सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है, लेकिन भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच के लिए ऐसा नहीं है. ऐसे में अगर भारी बारिश हुई तो मैच रद्द भी हो सकता है. यह पहले से तय था कि भारत का सेमीफाइनल गुयाना में खेला जाएगा. लेकिन, दूसरे सेमीफाइनल के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. गुयाना में होने वाले मैच और बारबाडोस में होने वाले फाइनल के बीच सिर्फ एक दिन का अंतर होगा. हालांकि जरूरत पड़ी तो इसमें 250 मिनट के अतिरिक्त समय का इस्तेमाल किया जाएगा. स्थानीय समय के अनुसार यह मैच दिन के समय होगा, इसलिए आयोजकों के पास काफी समय होगा. रोहित शर्मा एंड कंपनी के हौसले बुलंद हैं.

T20 World Cup 2024: भारत लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में हार से चाहेगा बचना

SA vs AFG: बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच तो कौन सी टीम पहुंचेगी फाइनल में

मैच बारिश के कारण रद्द हुआ तो क्या होगा

गुयाना में पिछले कुछ दिनों में काफी बारिश हुई है और इस बात की पूरी संभावना है कि मैच भी इसी वजह से धुल जाए. बारिश की 90 प्रतिशत संभावना है. चूंकि कोई रिजर्व डे नहीं है, इसलिए मैच पूरा करने के लिए अतिरिक्त 250 मिनट आवंटित किए गए हैं. अगर इसके बाद भी मैच रद्द किया गया तो इंग्लैंड की टीम बाहर हो जाएगी. रोहित शर्मा एंड कंपनी को फाइनल का टिकट मिल जाएगा. लीग चरण और सुपर 8 चरण दोनों में ही भारत टेबल टॉपर रहा है. इसका फायदा भारत को मिलेगा और वह फाइनल में पहुंच जाएगा.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत की टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल.
इंग्लैंड की टीम : फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉपली, मार्क वुड, बेन डकेट, विल जैक्स, टॉम हार्टले.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola