ePaper

AFG vs SA: सेमीफाइनल से पहले अफगानिस्तान को बड़ा झटका, कप्तान राशिद खान को आईसीसी ने दी यह सजा

Updated at : 27 Jun 2024 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
AFG vs SA: सेमीफाइनल से पहले अफगानिस्तान को बड़ा झटका, कप्तान राशिद खान को आईसीसी ने दी यह सजा

T20 World Cup 2024: Afghanistan Team

AFG vs SA: राशिद खान की अगुवाई वाली अफगानिस्तान की टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका का सामना करना है. मैच से एक दिन पहले टीम के कप्तान राशिद खान को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने सजा दी है. राशिद को लेवल वन के अपराधा के लिए एक डिमेरिट अंक दिया गया है.

विज्ञापन

AFG vs SA: गुरुवार को भारत के समय के अनुसार सुबह 6 बजे से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. अफगानिस्तान पहली बार बड़ा उलटफेर करते हुए वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है. इस बड़े मुकाबले से पहले अफगानिस्तान को बड़ा झटका लगा है. कप्तान राशिद खान को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने सजा दी है. राशिद को बांग्लादेश के खिलाफ ग्रुप 1 मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए आधिकारिक फटकार लगाई गई है. राशिद को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायक कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन करते पाया गया.

राशिद खान ने किया यह अपराध

आईसीसी का यह नियम कहता है कि किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी पर या उसके पास अनुचित या खतरनाक तरीके से गेंद या क्रिकेट उपकरण का कोई अन्य सामान फेंका जाता है तो यह उस नियम का उल्लंघन है. राशिद खान के नाम एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया है. उनका यह 24 महीने में पहला अपराध था. यह घटना अफगानिस्तान की पारी के आखिरी ओवर में हुई, जब राशिद ने अपने बल्लेबाजी साथी करीम जनात द्वारा राशिद द्वारा खेले गए शॉट पर दूसरा रन लेने से इनकार कर दिया और उन्होंने अपना बल्ला जमीन पर दे मारा.

T20 World Cup: आईसीसी ने दोनों सेमीफाइनल के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा की

राशिद ने अपराध किया स्वीकार

राशिद खान ने अपराध स्वीकार कर लिया है, इस वजह से आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं है. मैदानी अंपायर नितिन मेनन और लैंग्टन रुसेरे, तीसरे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक और चौथे अंपायर अहसान रजा ने राशिद पर ये आरोप लगाए थे. स्तर 1 उल्लंघन के लिए न्यूनतम दंड आधिकारिक फटकार, अधिकतम दंड खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत और एक या दो डिमेरिट अंक हैं. अफगानिस्तान के लिए राहत की बात यह है कि वह, सेमीफाइनल जैसे महत्वपूर्ण मुकाबले में खेलेंगे.

डिमेरिट अंक का मतलब होता है कि उसे निलंबन अंक माना जाता है और खिलाड़ी पर कुछ मैचों का प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है. दो निलंबन अंक एक टेस्ट या दो वनडे या दो टी20आई से प्रतिबंध के बराबर होते हैं, जो भी खिलाड़ी पहले खेलता है. डिमेरिट अंक खिलाड़ी के खाते में 24 महीने की अवधि तक बने रहते हैं और इस अवधि के बाद उसे हटा लिया जाता है. राशिद का यह पहला अपराध है, इसलिए अब तक उनपर प्रतिबंध लगने की कोई संभावना नहीं है. मैच की बात करें तो अफगानिस्तान हर हाल में दखिक्ष अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाने का प्रयास करेगा.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola