एबी डिविलियर्स ने फाइनल मैच से पहले वीडियो मैसेज जारी कर टीम को दी शुभकामनाएं, डेल स्टेन के लिए कही ये बड़ी बात

Updated:
विज्ञापन
AB de Villiers

AB de Villiers

South Africa vs India Final : दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अफगानिस्तान को हराकर विश्वकप के फाइनल में प्रवेश किया है. भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है.

विज्ञापन

South Africa vs India Final : टी-20 विश्वकप के फाइनल में शनिवार रात आठ बजे बाराबडोस के ग्राउंड पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महा मुकाबला खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है, इसलिए प्रोटियाज मैन का उत्साह चरम पर है. साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने एक्स पर वीडियो मैसेज पोस्ट कर टीम को फाइनल मैच के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

दक्षिण अफ्रीका को ट्राॅफी जीतकर लाना होगा

एबी डिविलियर्स ने अपने संदेश में कहा है- प्रोटियाज को पहली बार फाइनल में पहुंचने के लिए बधाई. उम्मीद है आप बेहतर खेल दिखाएंगे और हमें गौरवान्वित होने का मौका देंगे. उन्होंने अपने मैसेज में कहा है कि अब आपको यह ट्राॅफी जीतना है. हम पहली बार फाइनल में पहुंचे हैं और यह हमारे लिए अद्‌भुत अवसर है. फैंस इस अवसर को लेकर बेसब्र हैं. डिविलियर्स ने डेल स्टेन को हैप्पी बर्थडे भी कहा क्योंकि 27 जून को उनका बर्थडे था. डिविलियर्स ने अपने मैसेज में कहा है कि आप यह मैच जीतकर उन्हें जन्मदिन का खास तोहफा दे सकते हैं. हम पहली बार विश्वकप के फाइनल में हैं, इसलिए यह हमारे लिए नया और अनुभव है.

विश्वकप के इतिहास में पहली बार दक्षिण अफ्रीका फाइनल में

दक्षिण अफ्रीका की टीम आज तक विश्वकप का फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाई है. 50ओवर से विश्वकप में टीम पांच बार सेमीफाइनल खेली है, लेकिन हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, वहीं टी20 विश्वकप का सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका की टीम दो बार खेल चुकी है और दोनों ही बार उसे हार नसीब हुई थी. 2024 के टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अफगानिस्तान की टीम को हराकर विश्वकप के फाइनल में प्रवेश किया है. भारत की टीम भी पूरे उत्साह में है और किसी भी तरह रोहित के सेना यह मैच जीतना चाहेगी, निश्चततौर पर आज का मुकाबला बहुत खास होने जा रहा है.

Also Read : IND vs SA: भारत की नजरें मजबूत SA के खिलाफ दूसरे टी20 विश्व कप खिताब पर

IND vs SA: IND बनाम SA मैच रद्द होने की स्थिति में रिजर्व डे कैसे काम करेगा ?

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola