Suryakumar Yadav: बहन की शादी पर भावुक हुए सूर्यकुमार, पोस्ट कर कही यह बात

Updated:
विज्ञापन

Suryakumar Yadav showring flowers on sister dinal. Image: suryakumar/instagram

Suryakumar Yadav: भारतीय टीम के टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की बहल दीनल यादव ने सात फेरे लिए. इस अवसर कप्तान सूर्य ने इंस्टाग्राम पर फोटोज पोस्ट कर अपने दिल की बात रखी है.

विज्ञापन

Suryakumar Yadav: इंडियन टी20 टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव की बहन दीनल यादव इंजीनियर कृष्ण मोहन के साथ शादी के बंधन में बंध गईं. इस अवसर पर कप्तान सूर्यकुमार ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए अपने दिल की बात भी रखी. सूर्या ने नवदंपती को ढेर सारा प्यार देते हुए जीवन भर प्रेम और खुशियों की शुभकामना दी.

सूर्यकुमार ने इंस्टाग्राम पर रखी दिल की बात

सूर्यकुमार ने लिखा,“ तुम्हें अपने जीवन के इस खूबसूरत नए अध्याय में कदम रखते देखना मेरे लिए सबसे भावुक क्षणों में से एक है. हमारी बचपन की कभी न खत्म होने वाली यादों से लेकर तुमको सबसे खूबसूरत दुल्हन के रूप में देखने तक. इसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है कि मैं कितना गर्व और खुशी महसूस कर रहा हूं. तुम हमेशा हम सभी के लिए खुशी और प्यार का स्रोत रही हो. हम सब तुमको एक सफर पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं.”

द. अफ्रीका सीरीज के बाद लिया था ब्रेक

अभी बीसीसीआई के घरेलू क्रिकेट में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच चल रहे हैं. बहन के वैवाहिक समारोह के लिए सूर्यकुमार यादव ने दो हफ्ते का ब्रेक लिया था. उन्होंने मुंबई क्रिकेट संघ को पहले ही अवगत करा दिया था. अब वह मुंबई की तरफ से तीन दिसंबर को आंध्र के खिलाफ होने वाले मैच से वापसी करेंगे. इस मैच में सूर्या के कप्तानी संभालने की उम्मीद काफी कम है और श्रेयस अय्यर कप्तान बने रहेंगे. 

टी20 विश्वकप जीतने वाली टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार को कप्तान बनाया गया. उनकी कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को उसके देश में, बांग्लादेश को भारत में और अभी पिछले महीने ही द. अफ्रीका को चार मैचों की सीरीज में 3-1 से हराकर टी20 में अपना परचम बुलंद किया है.

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola