अभिषेक पोरेल के साथ 3 साल से रिलेशनशिप में थी, रेप का आरोप लगाने वाली महिला

Updated:
1 / 6
दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को शादी का झूठा वादा कर यौन संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले में BNS की धारा 69 के तहत जांच जारी है.
फुल स्क्रीन में देखें

क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार (एक्स)

दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को शादी का झूठा वादा कर यौन संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले में BNS की धारा 69 के तहत जांच जारी है.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 6
क्रिकेटर अभिषेक पोरेल हुए गिरफ्तार
फुल स्क्रीन में देखें

क्रिकेटर अभिषेक पोरेल हुए गिरफ्तार

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल मंगलवार को रेप के आरोप से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किए गए. पुलिस ने उन्हें मंगलवार सुबह हुगली से हिरासत में लिया था. कई घंटे की पूछताछ के बाद दोपहर में उनकी गिरफ्तारी की गई.

3 / 6
मेडिकल छात्रा ने लगाया आरोप
फुल स्क्रीन में देखें

मेडिकल छात्रा ने लगाया आरोप

पुलिस के अनुसार, कर्नाटक की रहने वाली एक मेडिकल छात्रा ने 23 जून को मोगरा थाने में पोरेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. महिला ने आरोप लगाया कि वह करीब साढ़े तीन वर्षों से पोरेल के साथ रिश्ते में थीं और दोनों ने शादी करने की योजना बनाई थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस की टीमें पोरेल की चंदननगर स्थित आवास पर कई बार पहुंचीं, लेकिन कथित तौर पर वह वहां नहीं मिले. इसके बाद अदालत के आदेश के आधार पर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की.

4 / 6
पुलिस ने क्रिकेटर के खिलाफ लगाई कई धाराएं
फुल स्क्रीन में देखें

पुलिस ने क्रिकेटर के खिलाफ लगाई कई धाराएं

पुलिस ने क्रिकेटर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं, जिसमें धारा 69 के भी तहत मामला दर्ज किया है. इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की संबंधित धाराएं भी लगाई गई हैं. बीएनएस की धारा 69 ऐसे मामलों से संबंधित है, जिनमें धोखे या ऐसे झूठे वादे के आधार पर यौन संबंध बनाने का आरोप हो, जो विवाह करने के इरादे से जुड़ा हो. मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है और अदालत में पेशी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी.

5 / 6
अभिषेक ने 2023 में किया आईपीएल डेब्यू
फुल स्क्रीन में देखें

अभिषेक ने 2023 में किया आईपीएल डेब्यू

अबिषेक पोरेल बंगाल के युवा क्रिकेटरों में प्रमुख नाम हैं. वह बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने 2023 में आईपीएल डेब्यू किया था. पोरेल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब तक 35 आईपीएल मैच खेले हैं. 2026 के आईपीएल सीजन में उन्हें चार मुकाबलों में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने चार पारियों में 108 रन बनाए.

6 / 6
अभिषेक का घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन
फुल स्क्रीन में देखें

अभिषेक का घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन

आईपीएल के अलावा पोरेल ने बंगाल की ओर से घरेलू क्रिकेट के तीनों प्रमुख प्रारूपों में अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया है. उनके घरेलू क्रिकेट करियर में 32 फर्स्ट-क्लास मैचों में 1,408 रन, 23 लिस्ट-ए मैचों में 833 रन और 61 टी20 मैचों में 1,590 रन दर्ज हैं. विकेटकीपिंग के साथ-साथ उनकी बल्लेबाजी को भी बंगाल क्रिकेट में काफी अहम माना जाता रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola