श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप की मेजबानी वाली रिपोर्ट को नकारा, कहा- इस पर नहीं हुई है अब तक कोई चर्चा

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Jun 2020 12:44 PM

विज्ञापन

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस खबर पर आपत्ति जताते हुए कहा है और कहा है इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है.

विज्ञापन

पिछले दिनों की मीडिया रिपोर्ट्स में ये खबर प्रसारित हुई थी कि श्रीलंका एशिया कप की मेजबानी करने के लिए तैयार है, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस खबर पर आपत्ति जताते हुए कहा है और कहा है इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के चीफ ने कहा है ने इस बाबत मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब तक हमनें इस टूर्नामेंट को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है.

उन्होंने इस तरह की रही रिपोर्ट पर भी हैरानी जताते हुआ कहा कि मुझे नहीं पता कि ये रिपोर्ट कहां से आई और मैन इस बात से हैरान हूँ कि इस तरह की रिपोर्ट इतनी जल्दी कैसे फैल गई. बीसीसीआई ने भी ACC की मीटिंग पर यह स्पष्ट कर दिया है कि अभी तक कोई भी इस बारे में फैसला नहीं लिया गया. हालांकि बीसीसीआई इस पर जल्द से जल्द इस मामले पर स्पष्टीकरण देने कि कोशिश में है लेकिन बीसीसीआई ने किसी भी तरह के मामले पर टिप्पणी करने से मना कर दिया.

Also Read: इस पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान का बड़ा बयान, कहा- वो जमाना चला गया जब भारत के पास तेज गेंदबाजी का विकल्प नहीं था

बता दें कि पिछले हफ्ते ही एशियन क्रिकेट काउंसिल की मीटिंग हुई थी जिसमें सभी सदस्य टेलीकॉन्फ्रेंसिंग जरिया भाग लिया था लेकिन कोई भी नतीजा में पहुँचने के फैसले पर असफल रह गए. कुछ मीडिया रिपोटर्स में यह बात भी सामने आने लगी कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के द्वारा श्रीलंका क्रिकेट के साथ टूर्नामेंट स्वैप करने की सहमति बनी है.

इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के चीफ ने ही कहा था कि हमारी एशियन क्रिकेट काउंसिल के साथ बातचीत में वो एशिया कप की मेजबानी देने को तैयार हो गए हैं. ये एशियन क्रिकेट काउंसिल के साथ हमारी ऑन लाइन मीटिंग थी. आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले विश्व कप 2020 को लेकर भी खबरें आई थी कि उनका फैसला अभी टाल दिया गया है, और अगले माह इस बारे में दोबारा चर्चा की जाएगी.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola