WPL 2023, RCB vs GG: आरसीबी ने दर्ज की धमाकेदार जीत, गुजरात को 8 विकेट से रौंदा

Updated:
विज्ञापन

WPL 2023, Royal Challengers Bangalore vs Gujarat Giants: शनिवार को दूसरे डबल हेडर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात जायंट्स को 8 विकेट से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए गुजरात ने 188 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. लेकिन सोफी डिवाइन के 99 रनों की पारी के दम पर आरसीबी ने यह मुकाबला 15.3 ओवर में ही आठ विकेट से जीत लिया. यह जीत आरसीबी के नेट रनरेट में भी सुधार करने में मदद करेगी. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने डिवाइन के साथ पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. मंधाना 37 रन बनाकर आउट हुईं. एलिस पैरी और हीदर नाइट की जोड़ी ने आरसीबी को जीत दिलायी.

विज्ञापन

आरसीबी ने गुजरात को 8 विकेट से हराया

आरसीबी ने शनिवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है. आरसीबी के 189 रनों के बड़े लक्ष्य को 15.3 ओवर में ही दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. सोफी डिवाइन के बल्ले ने आज आग उगला. सोफी ने 36 गेंद पर 99 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गयी है.

सोफी डिवाइन शतक से चूकीं, 99 रन पर हुईं आउट

आरसीबी की सलामी बल्लेबा सोफी डिवाइन 99 रन पर आउट हो गयी. वह शतक से केवल एक रन से चूक गयीं. डिवाइन ने 36 गेंद पर 99 रनों की धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 8 छक्के लगाये. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर हीदर नाइट आयी हैं.

मंधाना आउट, आरसीबी को पहला झटका

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 31 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हो गयी हैं. गुजरात की कप्तान स्नेह राणा ने उनको अपनी ही गेंद पर कैच पकड़कर आउट कर दिया. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर एलिस पैरी आयी हैं.

सोफी डिवाइन में छक्का जड़कर पूरा किया अर्धशतक

सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने अर्धशतक जड़ दिया हैं. उन्होंने आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. डिवाइन 20 गेंद पर 54 रन बनाकर खेल रही हैं. अब तक उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाये.

आरसीबी ने पावर प्ले में बनाये 77 रन

आरसीबी ने पावर प्ले में 77 रन बना लिये हैं. कप्तान स्मृति मंधाना 32 और सोफी डिवाइन 38 रन बनाकर खेल रही हैं. आरसीबी ने अब तक एक भी विकेट नहीं गंवाया है. आरसीबी के लिए यह एक बेहतरीन साझेदारी है.

आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू, मंधाना और डिवाइन क्रीज पर

कप्तान स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन क्रीज पर सलामी बल्लेबाज के रूप में मौजूद हैं. आरसीबी की पारी शुरू हो गयी है. आरसीबी को जीतने के लिए 20 ओवर में 189 रन बनाने होंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola