Shubman Gill Health: प्लेटलेट गिरने के बाद शुभमन गिल अस्पताल में भर्ती, पाकिस्तान के खिलाफ खेलना संदिग्ध

Updated:
विज्ञापन
Shubman Gill Health: प्लेटलेट गिरने के बाद शुभमन गिल अस्पताल में भर्ती, पाकिस्तान के खिलाफ खेलना संदिग्ध

पिछले सप्ताह चेन्नई आने के बाद गिल को डेंगू संक्रमित पाया गया था. वह बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का दूसरा मैच भी नहीं खेल पाएंगे. बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा , शुभमन को चेन्नई में टीम होटल में ड्रिप चढ़ाई जा रही थी लेकिन उनके प्लेटलेट गिरकर 70000 हो गए.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023 ) में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. डेंगू से जूझ रहे विस्फोट ओपनर शुभमन गिल (shubman gill health condition) का प्लेटलेट गिरकर एक लाख से नीचे पहुंच गया है. जिसके बाद उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मालूम हो वर्ल्ड कप 2023 में 14 अक्टूबर को अहमदाबाद भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होने वाला है.

चेन्नई पहुंचते ही डेंगू संक्रमित हुए गिल

पिछले सप्ताह चेन्नई आने के बाद गिल को डेंगू संक्रमित पाया गया था. वह बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का दूसरा मैच भी नहीं खेल पाएंगे. बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा , शुभमन गिल को चेन्नई में टीम होटल में ड्रिप चढ़ाई जा रही थी लेकिन उनके प्लेटलेट गिरकर 70000 हो गए. एक बार एक लाख से नीचे प्लेटलेट जाने पर अस्पताल में भर्ती कराना जरूरी है. प्लेटलेट एक लाख से ऊपर जाने पर उसे छुट्टी मिल जायेगी.

डॉक्टर की देखरेख में गिल

शुभमन गिल को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और भारतीय टीम के डॉक्टर रिजवान उनकी प्रगति पर नजर रखे हुए हैं. डेंगू शरीर को कमजोर कर देता है और उससे उबरने में समय लगता है.

Also Read: Shubman Gill: वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे शुभमन गिल, जय शाह ने दिया हेल्थ अपडेट

रोहित शर्मा बोले- चाहता हूं गिल जल्द से जल्द ठीक होकर मैदान पर वापसी करे

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा है कि उनकी प्राथमिकता यह देखना है कि गिल जल्दी से ठीक हो जाये. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले कहा था , मुझे उसके लिये बुरा लग रहा है. मैं पहले इंसान हूं तो मैं चाहूंगा कि वह जल्दी ठीक हो जाये. यहां कप्तान की तरह नहीं सोच रहा हूं कि गिल को कल खेलना चाहिये. वह युवा है और उम्मीद है कि जल्दी ठीक होगा.

Also Read: World Cup 2023: अफगानिस्तानी कोच के बाद अब इंग्लैंड के जोस बटलर ने भी की धर्मशाला के आउटफील्ड की आलोचना

शुभमन गिल के बिना दिल्ली पहुंची टीम इंडिया, कल अफगानिस्तान से भिड़ंत

भारतीय क्रिकेट टीम 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप के अपने दूसरे मैच के लिए सोमवार को दिल्ली पहुंची. हालांकि टीम इंडिया के साथ शुभमन गिल नहीं पहुंचे, क्योंकि वो फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं. भारतीय टीम ने रविवार को चेन्नई में अपने पहले मैच में खराब शुरुआत से उबरते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की थी.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola