साउथ की फिल्मों में नजर आयेंगे शिखर धवन ? ‘गब्बर’ की एक्टिंग देख फैन्स ने दे दी ऐसी सलाह

Updated:
विज्ञापन
साउथ की फिल्मों में नजर आयेंगे शिखर धवन ? ‘गब्बर’ की एक्टिंग देख फैन्स ने दे दी ऐसी सलाह

Ranchi: Cricketer Mahendra Singh Dhoni arrives at Birsa Munda International Airport from United Arab Emirates (UAE), in Ranchi, Tuesday, November 9, 2021. (PTI Photo)(PTI11_09_2021_000100B)

शिखर धवन फिलहाल अपने साथी खिलाड़‍ियों के साथ साउथ अफ्रीका के लिए रवाना भी हो चुके हैं. जिसकी जानकारी उन्होंने तस्वीर साझा कर दी है. साउथ अफ्रीका में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम को 19, 21 और 23 जनवरी को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलना है.

विज्ञापन

गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) लंबे समय बाद एक बार फिर से टीम इंडिया में नजर आने वाले हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

शिखर धवन फिलहाल अपने साथी खिलाड़‍ियों के साथ साउथ अफ्रीका के लिए रवाना भी हो चुके हैं. जिसकी जानकारी उन्होंने तस्वीर साझा कर दी है. साउथ अफ्रीका में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम को 19, 21 और 23 जनवरी को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलना है.

Also Read: शिखर धवन ने गुस्से में पकड़ ली भुवनेश्वर कुमार की गर्दन, युजवेंद्र चहल देख रह गये दंग, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी एक वीडियो पोस्ट की है. जिसमें वो जबरदस्त एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं. गब्बर हैट पहने हुए हैं और यह कहते हुए दिख रहे हैं कि पुष्पा….पुष्पा राज…हम झुकेगा नहीं….

धवन के इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं. अबतक 5 लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. फैन्स को धवन की एक्टिंग इतनी पसंद आयी कि उन्हें साउथ की फिल्मों में जाने की सलाह तक दे डाली. एक फैन्स ने तो धवन को साउथ के अभिनेता अल्लू अर्जुन से बेस्ट बताया.

शिखर धवन इंस्टाग्राम पर हमेशा सक्रिय रहते हैं और अपने फैन्स के लिए कुछ न कुछ फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं. फैन्स को भी गब्बर का अंदाज बहुत पसंद आता है. इंस्टाग्राम में शिखर धवन के 96 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं.

गौरतलब है कि शिखर धवन पूरे 6 महिने के बाद टीम इंडिया से जुड़ेंगे. आखिरी बार धवन श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया में नजर आये थे. जिसमें उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया था. धवन ने अबतक टीम इंडिया के लिए 34 टेस्ट, 145 वनडे और 68 टी20 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने टेस्ट में 2315, वनडे में 6105 और टी20 में 1759 रन बनाये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola