शाहिद अफरीदी का सरेंडर, टीम इंडिया की दहाड़ के बाद जुबान से निकली तारीफ, कहा- उनका एटीट्यूड, माइंडसेट, बॉलिंग...

Updated:
विज्ञापन

IND vs PAK एशिया कप 2025 सुपर 4 मुकाबले पर शाहिद अफरीदी की टिप्पणी.

Shahid Afridi on IND vs PAK Asia Cup 2025 Super 4 clash: पाकिस्तान को एशिया कप में एकबार फिर भारत से हार का सामना करना पड़ा. सुपर 4 में टीम इंडिया ने 6 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी मेन इन ब्लू की तारीफ में कसीदे पढ़े.

विज्ञापन

Shahid Afridi on IND vs PAK Asia Cup 2025 Super 4 clash: पाकिस्तान को एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ एक और करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. यह लगातार दूसरी बार था जब भारत ने पाकिस्तान को आसानी से हराया. इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने टीम की नाकामी पर नाराजगी जताई. इनमें पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी भी शामिल हैं. शाहिद अफरीदी भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार से काफी निराश नजर आए. उन्होंने अंपायरिंग पर सवाल खड़े करते हुए फखर जमां के आउट होने को विवादित करार दिया. हालांकि उन्होंने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए उसे शानदार और संतुलित टीम बताया, लेकिन साथ ही पाकिस्तान के कमजोर प्रदर्शन की भी आलोचना की.

अफरीदी ने समा टीवी पर कहा, “देखिए अगर जहां तक मैच की बात करें इंडिया डिजर्व करता है. ठीक है? उनका एटीट्यूड, उनका माइंडसेट, उनकी बैटिंग, उनकी बॉलिंग. मुझे लगता है कि आज के दिन की फील्डिंग तो नहीं कहूंगा लेकिन ओवरऑल हर लिहाज से बैलेंस टीम और बड़े मैचों की टीम है. ये वो माइंडसेट है जो बड़ी टीमों के खिलाफ इस्तेमाल किया जाता है, चाहे वो ऑस्ट्रेलिया हो, साउथ अफ्रीका हो. भारत को वो एक तरीका आता है.”

शाहिद ने पाकिस्तानी टीम की गलतियों पर भी फोकस किया. उन्होंने कहा, “गलतियां तो हमने की है. बिल्कुल की है. एक ऐसी सिचुएशन आ गई थी कि हमें मुझे ये लग रहा था वो 190 प्लस कर जाएंगे. लेकिन अगर आप 15 ओवर के बाद 18 बॉलों पे 12 रन करें और उसमें एक छक्का भी लगा हो, तो वो जरा फिक्र की बात है. वहां पर थोड़ा सा नहीं कर पाए जितना हमें 190 का जो डिजाइन में था वो था.”

फखर जमां का विकेट गिरने के बाद सेलीब्रेट करती टीम इंडिया. फोटो- pti.

शाहीन से लगातार बॉलिंग करवाने पर उठाए सवाल

उन्होंने आगे कहा, “दूसरा ये कहीं पत्थर पे लकीर नहीं है कि शाहीन ने ही दो ओवर करने हैं. हम आप चेंज करते हो चीजों को यार. आप सैम अयूब पार्ट टाइमर है, ठीक है ना? आप फहीम अशरफ को खिला रहे हो. आप साथ में तलत हुसैन को ऑलराउंडर खिला रहे हो. अपने जेन्युइन बॉलर को तो लेके आओ. अगर एक बॉलर एक ओवर के अंदर 12 रन दूसरे ओवर में 22 रन दे रहा है, तो जो जेन्युइन बॉलर्स हैं उनको तो लेके आए साथ में. तो गलतियां भी की है हमने. हमने गलतियां की जिसकी वजह से ये रिजल्ट है. लेकिन इंडिया आउटस्टैंडिंग टीम है, वो मेरे ख्याल में अगर 200 रन होते तो भारत 200 रन भी बना लेता.”

भारत ने आक्रामक खेल दिखाकर जीता खेल

अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने शाहीन शाह के ऊपर धावा बोला, यहां तक कि शर्मा ने तो पहली ही गेंद पर छक्का मारकर ही शुरुआत की. साथ ही हारिस रऊफ को भी भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर पीटा. दोनों ने 10 ओवर से पहले ही भारत का स्कोर 105 तक पहुंचा दिया था. ऐसे में 172 रन का लक्ष्य टीम इंडिया के लिए काफी आसान हो गया. अभिषेक ने 74 रन की पारी खेली, तो गिल ने 47 रनों का योगदान दिया. अंत में तिलक वर्मा ने तेज तर्रार 30 रन बनाकर हार्दिक पंड्या के साथ टीम इंडिया को जीत दिला दी. जहां भारत इस जीत के साथ सुपर 4 में टॉप पर है, वहीं पाकिस्तान सबसे नीचे है.

ये भी पढ़ें:-

छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं… इरफान पठान ने फरहान और रऊफ को दी चेतावनी, कहा- दोनों की परवरिश ने… 

मैदान पर हुई जूनियर तेंदुलकर vs द्रविड़  भिड़ंत, समित पर भारी पड़े अर्जुन, चतुराई भरी गेंद पर बनाया शिकार

Ballon d’Or 2025: उस्मान डेम्बेले बने बेस्ट फुटबॉलर, मेसी की बराबरी कर ऐताना बोनमाटी ने महिला वर्ग में रचा इतिहास

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola