मैदान पर हुई जूनियर तेंदुलकर vs द्रविड़ भिड़ंत, समित पर भारी पड़े अर्जुन, चतुराई भरी गेंद पर बनाया शिकार
अर्जुन तेंदुलकर और समित द्रविड़.
Arjun Tendulkar vs Samit Dravid: कर्नाटक के अलूर में सोमवार, 22 सितंबर को आयोजित के. थिमप्पिया मेमोरियल टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के बेटों के बीच मुकाबला हुआ. गोवा की टीम के लिए खेलने वाले अर्जुन तेंदुलकर ने कर्नाटक की टीम के समित द्रविड़ का विकेट लेकर मैच को खास बना दिया.
Arjun Tendulkar vs Samit Dravid: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने लंबे समय तक एक ही टीम के लिए ढेर सारे इतिहास रचे. अब दोनों ही दिग्गजों के पुत्र क्रिकेट मैदान पर अपना झंडा गाड़ने के लिए तैयारियों में जुटे हैं. इसी बीच जूनियर तेंदुलकर और द्रविड़ का एक मैच में आमना-सामना हुआ, जहां अर्जुन ने बाजी मारते हुए समित को फंसा लिया. के. थिमप्पिया मेमोरियल टूर्नामेंट में गोवा की टीम के लिए खेलने वाले अर्जुन तेंदुलकर ने कर्नाटक की टीम के समित द्रविड़ का विकेट लेकर मैच को खास बना दिया.
समित द्रविड़ ने अपनी 26 गेंदों की पारी में 9 रन बनाए और इस दौरान दो शानदार चौके जड़े. एक शॉट लॉन्ग ऑफ की ओर गया जबकि दूसरा कवर्स में. लेकिन उनकी पारी का अंत अर्जुन तेंदुलकर के शिकार के रूप में हुआ. समित को काशब बाकले ने कैच पकड़कर आउट किया. दोनों ही खिलाड़ी क्रिकेट वर्ल्ड में अपनी जगह बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं. हालांकि बीते दिन अर्जुन का पलड़ा भारी रहा.
करुण नायर फिर हुए फेल
इस टूर्नामेंट में कर्नाटक के कुछ प्रमुख घरेलू खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिनमें हाल ही में इंग्लैंड का दौरा करने वाले करुण नायर और प्रसिद्ध कृष्णा भी शामिल हैं. ऐसे मैच युवा खिलाड़ियों को अपनी तकनीक और मानसिक तैयारी सुधारने का अवसर देते हैं. इस साल यह टूर्नामेंट आगामी 2025-26 रणजी ट्रॉफी सीजन की तैयारी के रूप में भी आयोजित किया गया है, जिससे खिलाड़ियों को फॉर्म और फिटनेस का आकलन करने का मौका मिलता है. हालांकि इंग्लैंड दौरे के बाद करुण यहां भी असफल रहे और केवल 3 रन बनाकर आउट हो गए.
मैच का हाल
वहीं मैच की बात करें, तो कर्नाटक ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 245 रन बनाए. कृतिक कृष्णा क्रीज पर 89 रन बनाकर हैं, जबकि लोचन गौड़ा ने 88 रन जोड़े. वहीं गोवा की टीम के लिए अर्जुन तेंदुलकर सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 3 विकेट लिए. इससे पहले गोवा ने पहली पारी में 338 रन बनाए, जिसमें ललित यादव 113 रन बनाकर नाबाद रहे और अभिनव तेजराणा ने 88 रन जोड़े. यहां पर अर्जुन तेंदुलकर ने 9 रन बनाए, जबकि समित द्रविड़ ने 2 विकेट लिए.
सेलेक्टर्स की रहेगी कड़ी नजर
अर्जुन तेंदुलकर और समित द्रविड़ के बीच यह मुकाबला केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सेलेक्टर्स की नजरों में भी रहेगा. चयनकर्ता रणजी ट्रॉफी सीजन के नजदीक आते ही इस टूर्नामेंट में किए गए प्रदर्शन के आधार पर घरेलू क्रिकेट में प्रभाव डालने वाले खिलाड़ियों की तलाश में हैं. अर्जुन जहां 25 साल के हैं, तो समित फिलहाल 19 वर्ष के. ऐसे में दोनों खिलाड़ी पुरजोर कोशिश में लगे हैं. जहां अर्जुन ने मुंबई छोड़कर गोवा से खेलना शुरू किया है, वहीं समित कर्नाटक टीम में जगह बनाने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं. ऐसे में थिमप्पिया मेमोरियल टूर्नामेंट खिलाड़ियों को प्रमुख घरेलू प्रतियोगिता शुरू होने से पहले अपनी फॉर्म और फिटनेस जांचने का मौका दे रहा है.
ये भी पढ़ें:-
भारत को हराना है तो इस ट्रिक को अपनाओ, इमरान खान ने जेल से भेजा संदेश, इसे ओपनर बनाने की दी सलाह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










