ePaper

30 करोड़ के इस आलीशान घर में रहते हैं रोहित शर्मा, देखें कितना भव्य है हिटमैन का आशियाना

Updated at : 10 Nov 2021 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
30 करोड़ के इस आलीशान घर में रहते हैं रोहित शर्मा, देखें कितना भव्य है हिटमैन का आशियाना

Rohit Sharma Luxurious lifestyle : रोहित अपनी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ मुंबई में रहते हैं. मुंबई के इस क्रिकेटर ने एक बेहद महंगा अपार्टमेंट खरीदा था जो वर्ली के एक पॉश एन्क्लेव में स्थित है.

विज्ञापन

Rohit Sharma Luxurious lifestyle : सेलेक्टर्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. हिटमैन रोहित शर्मा को टी20 का कप्तान बनाया गया है. रोहित शर्मा इस समय क्रिकेट की दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं. रोहित एक ऐसा नाम जिसे किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है. हिटमैन रोहित शर्मा अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आज वे न सिर्फ एक बड़े क्रिकेटर हैं, बल्कि एक लग्जरी लाइफ भी जीते हैं। तो चलिए जानते हैं उनकी लाइफस्टाइल के बारे में..

https://www.instagram.com/p/CHkyU46hYE7/?utm_source=ig_embed&ig_rid=0e61e960-ea18-4ddb-9030-65c35a9f1768
https://www.instagram.com/p/CEY8whxhCTl/?utm_source=ig_embed&ig_rid=bce2920e-5c8b-47ed-a3aa-ad365b16ab2a
https://www.instagram.com/p/CD0rz2PBS6T/?utm_source=ig_embed&ig_rid=cd098d3f-9339-4c31-94ea-9db80d2df70b

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की अगुवाई करने वाले रोहित अपनी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ मुंबई में रहते हैं. मुंबई के इस क्रिकेटर ने एक बेहद महंगा अपार्टमेंट खरीदा था जो वर्ली के एक पॉश एन्क्लेव में स्थित है. सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटरों में से एक रोहित अक्सर ही इंटरनेट पर अपने घर की तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं. फिल्में देखने से लेकर दौड़ने तक, रोहित को अपने परिवार के साथ मुंबई में अपने आलीशान अपार्टमेंट में समय बिताना पसंद है.

https://www.instagram.com/p/BsSH9diA9vM/?utm_source=ig_embed&ig_rid=d7274a8b-8a19-438a-8207-5a320ab8ba07
https://www.instagram.com/p/CBF7PuThrUx/?utm_source=ig_embed&ig_rid=212b9b68-bef5-4e06-9b82-03f8968116af
https://www.instagram.com/p/B_CjF4xBt18/?utm_source=ig_embed&ig_rid=709f432e-993a-4e8b-a6be-6706686c9a52

हिटमैन को उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी शैली के लिए उपनाम दिया गया. रोहित का 30 करोड़ का नया घर मुंबई के सबसे मंहगे घरों में से एक है. हिटमैन के आलीशान ठिकाने से अरब सागर का 270 डिग्री का नज़ारा दिखता है. उनके घर में बिजनेस मीटिंग के लिए ऑफिस रूम, मिनी थियेटर और एक स्वीमिंग पुल भी है. इस खूबसूरत घर को सिंगापुर के मशहूर डिजाइनर ‘पाल्मर एंड टर्नर’ ने डिजाइन किया है. रोहित के वर्ली अपार्टमेंट से अरब सागर का 270 डिग्री का नज़ारा दिखता है और हिटमैन का आलीशान ठिकाना आहूजा टावर्स की 29वीं मंजिल पर स्थित है. 53 मंजिला आहूजा टावर्स भारत की सबसे महंगी आवासीय इमारतों में से एक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola