ePaper

रोहित शर्मा और केएल राहुल श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज से हो सकते हैं बाहर, रिपोर्ट में किया गया दावा

Updated at : 26 Dec 2022 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
रोहित शर्मा और केएल राहुल श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज से हो सकते हैं बाहर, रिपोर्ट में किया गया दावा

रोहित शर्मा और केएल राहुल जनवरी में शुरू हो रहे श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर हो सकते हैं. रोहित चोट से अब तक नहीं उबरे हैं. जबकि केएल राहुल शायद सीरीज की समयसीमा के दौरान ही शादी करने वाले हैं. बीसीसीआई सूत्र ने इस बात की जानकारी दी है.

विज्ञापन

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और खराब फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज में नहीं खेल पायेंगे. बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान लगी अंगूठे की चोट से रोहित अभी पूरी तरह से उबर नहीं पाये हैं. सूत्रों ने कहा कि केएल राहुल सीरीज के दौरान शादी करने जा रहे हैं. श्रीलंका तीन जनवरी से 15 जनवरी तक तीन टी20 और तीन वनडे मैचों के लिए भारत का दौरा करेगा.

2022 के दोनों का रहा है खराब प्रदर्शन

प्रदर्शन की बात करें तो रोहित शर्मा और केएल राहुल के बल्ले से साल 2022 में कुछ खास रन नहीं बने हैं. रोहित शर्मा ने 2022 में कई बार अपने ‘हिटमैन’ टैग पर खरा उतरने के लिए संघर्ष किया. इस साल दो टेस्ट मैचों में रोहित ने 46 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 30 की औसत से 90 रन बनाये. आठ एकदिवसीय मैचों में, उन्होंने 41.50 के औसत से 249 रन बनाये, जिसमें तीन अर्धशतक और सर्वश्रेष्ठ 76* रन शामिल हैं.

तीनों फॉर्मेट में नहीं चला रोहित का बल्ला

रोहित ने इस साल 29 टी20 पारियों में 24.29 के औसत और 134.42 के स्ट्राइक रेट से तीन अर्धशतक और 72 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 656 रन बनाये. कुल मिलाकर इस साल 40 पारियों में रोहित ने 1000 रन का आंकड़ा पार करने में नाकाम रहते हुए 995 रन बनाये. ये रन 27.63 के औसत से आए, जिसमें छह अर्द्धशतक शामिल हैं. 2012 के बाद पहली बार उन्होंने पूरे एक साल तक अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं लगाया.

Also Read: IND vs BAN Test: केएल राहुल की कप्तानी और प्लेइंग इलेवन के चयन में अटपटे फैसलों पर उठे सवाल
केएल राहुल ने भी इस साल नहीं जड़ा कोई शतक

दूसरी ओर, केएल ने इस साल चार टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने 17.12 की औसत से एक अर्धशतक के साथ 137 रन बनाये. उनका टेस्ट में इस साल बेस्ट स्कोर 50 है. इस साल 10 वनडे मैचों में, उन्होंने 27.88 की औसत से 251 रन बनाये, जिसमें दो अर्धशतक और 73 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है. इस साल 16 टी20 मैचों में उन्होंने 28.93 की औसत से 434 रन और 62 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ छह अर्धशतक बनाये. इस साल कुल मिलाकर 30 मैचों में केएल ने 25.68 की औसत से 822 रन बनाये हैं, जिसमें नौ अर्धशतक शामिल हैं.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola