Ranji Trophy: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों का रणजी ट्रॉफी में फ्लॉप शो, रोहित, पंत और गिल सब फेल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 23 Jan 2025 10:35 PM
Rohit Sharma Ranji Trophy
Ranji Trophy: टीम इंडिया दिग्गज खिलाड़ियों का रणजी ट्रॉफी में फ्लॉप शो जारी है. जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और शुभमन गिल शामिल हैं.
Ranji Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और शुभमन गिल का रणजी ट्रॉफी में प्रदर्शन बेहद खराब रहा. सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों से खेलते हुए सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौटे.
रोहित शर्मा 3 रन बनाकर आउट
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब फॉर्म से जुझने वाले कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला रणजी ट्रॉफी में रुठा रहा. मुंबई की ओर से ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा को जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमर नजीर मीर ने अपना शिकार बनाया. मीर की गेंद को पुल करने की कोशिश में रोहित शर्मा मिड ऑफ पर खड़े जम्मू कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा को अपना कैच थमा बैठे.
यशस्वी जायसवाल भी 4 रन पर आउट
रोहित शर्मा के अलावा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का भी प्रदर्शन खराब रहा. जायसवाल भी कुछ खास नहीं कर पाए और केवल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. जायसवाल को जम्मू कश्मीर के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने एलबीडब्ल्यू आउट किया.
अजिंक्य रहाणे केवल 12 रन बनाकर आउट
रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाने वाले जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमर नजीर मीर ने अजिंक्य रहाणे को भी आउट किया. मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे केवल 12 रन ही बना पाए और उमर की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. श्रेयस अय्यर भी केवल 11 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह की गेंद पर मिड ऑन पर कैच थमाया. मुंबई टीम की ओर से खेल रहे शिवम दुबे का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. दुबे तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए.
यह भी पढ़ें: Virender Sehwag Divorce Rumours: वीरेंद्र सहवाग ने पत्नी आरती को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, तलाक की अफवाह तेज
ऋषभ पंत का बल्ला भी रुठा
दिल्ली की ओर से रणजी ट्रॉफी में खेल रहे ऋषभ पंत का प्रदर्शन भी खराब रहा. सौराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले में पंत 10 गेंद पर केवल एक रन बना पाए. उन्हें बाएं हाथ के स्पिनर धर्मेंद्रसिह जडेजा ने आउट किया.
शुभमन गिल केवल 4 रन बनाकर आउट
टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल का प्रदर्शन रणजी ट्रॉफी में बेहद खराब रहा. गिल केवल 4 रन ही बना पाए. पंजाब की ओर से खेल रहे गिल को कर्नाटक के गेंदबाज अभिलाष शेट्टी ने अपना शिकार बनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










