Virender Sehwag Divorce Rumours: वीरेंद्र सहवाग ने पत्नी आरती को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, तलाक की अफवाह तेज

Virender Sehwag and Aarti Ahlawat
Virender Sehwag Divorce Rumours : टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और पत्नी आरती के बीच तलाक की अफवाह तेजी फैल रही है.
Virender Sehwag Divorce Rumours : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अचानक से मीडिया की सुर्खियों में आ गए हैं. अफवाह है कि पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज और पत्नी आरती अहलावत अलग हो सकते हैं. 21 साल पुराने रिश्ते में दरार की अफवाह है. ऐसी खबर इसलिए मीडिया में चल रही है, क्योंकि सहवाग ने अपनी पत्नी आरती को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है. सहवाग और आरती की शादी के 21 साल से अधिक समय गुजर गए हैं. दोनों की जोड़ी काफी फेमस मानी जाती है. वीरू भी कई बार अपनी पत्नी की तारीफ कर चुके हैं. हालांकि पिछले साल दीवाली के मौके पर सहवाग ने जो पोस्ट किया था, उसमें तस्वीर से पत्नी आरती गायब दिखीं. तस्वीर में उनकी मां और बड़े बेटे आर्यवीर दिख रहे हैं, लेकिन पत्नी आरती और छोटा बेटा वेदांत कहीं नजर नहीं आ रहा था. उसी समय से दोनों के रिश्ते में दरार की चर्चा तेज होने लगी.
सहवाग ने पत्नी आरती को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो
वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती के बीच तलाक की अफवाह को तब बल मिली, जब वीरू ने पत्नी आरती को इंस्टाग्राम पर फ्रेंड लिस्ट से हटा दिया. हालांकि आरती के फ्रेंड लिस्ट में सहवाग अब भी बने हुए हैं. उनके बायो में “वीरेंद्र सहवाग की पत्नी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरू” लिखा हुआ है. साथ में आरती ने दिल का इमोजी भी दिया है.
यह भी पढ़ें: ‘… तो मिल जाती फेरारी’, Virender Sehwag ने 297 रन बनाने वाले बेटे को याद दिलाया पुराना वादा
यह भी पढ़ें: Ashwin Retirement: जब धोनी ने अश्विन को मैदान पर लगाई थी फटकार, सहवाग ने किया बड़ा खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










