पार्थिव पटेल का बड़ा खुलासा, 2004 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान हेडन ने दी थी उन्हें पीटने की धमकी

Author Sameer Oraon|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

विकेट कीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने बताया कि एक बार ऑस्ट्रेलिया के इस आक्रामक सलामी बल्लेबाज ने उन्हें चेहरे पर मुक्का मारने की धमकी दी थी.

विज्ञापन

मैथ्यू हेडन के अब ‘अच्छे मित्र’ बन चुके भारत के विकेट कीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने बताया कि एक बार ऑस्ट्रेलिया के इस आक्रामक सलामी बल्लेबाज ने उन्हें चेहरे पर मुक्का मारने की धमकी दी थी. यह घटना 2004 की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान हुई थी. पार्थिव ने फीवर नेवटर्क के ‘100 आवर्स 100 स्टार्स’ कार्यक्रम पर बातचीत के दौरान यह कहानी सुनाई. पार्थिव ने कहा, ‘‘मैं ब्रिसबेन में ड्रिंक्स लेकर जा रहा था, यह वह मैच था जिसमें इरफान पठान ने उसे आउट किया था. वह पहले ही शतक लगा चुका था और वह अहम समय था जब इरफान ने उसे आउट किया.

मैं उसके पास से गुजर रहा था और मैंने उसे छेड़ा. ” पार्थिव की यह हरकत ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को रास नहीं आई और उसने भारतीय खिलाड़ी को खरी खोटी सुनाई. उन्होंने कहा, ‘‘वह मेरे से काफी नाराज था. वह ब्रिसबेन के ड्रेसिंग रूम में खड़ा था जो गुफा की तरह है. वह वहां खड़ा था और उसने कहा कि अगर तुमने दोबारा ऐसा किया तो मैं तुम्हारे चेहरे पर मुक्का मार दूंगा. मैंने उससे माफी मांगी. मैं वहां खड़ा रहा और वह चला गया. ” इस घटना के चार साल बाद ये दोनों इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से एक साथ खेले. पार्थिव ने कहा कि हेडन ने आईपीएल के बाद ऑस्ट्रेलिया में अपने घर में उन्हें रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया था.

उन्होंने कहा, ‘‘हां, हेडन ब्रिसबेन में मुझे पीटना चाहता था लेकिन इसके बाद हम अच्छे मित्र बन गए. सीएसके में हमने एक साथ काफी क्रिकेट खेला. हमें एक दूसरे का साथ पसंद था. ” आपको बता दें कि पार्थिव पटेल ने अपने करियर में 25 टेस्ट खेले हैं, जहां उन्होंने 31.1 की औसत से 934 रन बनाए हैं. जबकि 38 एकदिवसीय मैचों में 23.7 की औसत से 736 रन बनाए हैं जिसमें 4 अर्ध्दशतक शामिल है. जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 95 रन है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola