PHOTOS: पाकिस्तान की इस खूबसूरत एंकर को वर्ल्ड कप के बीच में क्यों छोड़ना पड़ा भारत, क्या है मामला

Updated:
विज्ञापन
PHOTOS: पाकिस्तान की इस खूबसूरत एंकर को वर्ल्ड कप के बीच में क्यों छोड़ना पड़ा भारत, क्या है मामला

वर्ल्ड कप 2023 में अबतक पांच मुकाबले पूरे हो चुके हैं. जिसमें न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और भारत ने अपने-अपने मैच में जीत लिए हैं. वर्ल्ड कप खेलने के लिए पाकिस्तान की टीम 7 साल बाद भारत दौरे पर आयी है.

विज्ञापन
undefined

वर्ल्ड कप 2023 में अबतक पांच मुकाबले पूरे हो चुके हैं. जिसमें न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और भारत ने अपने-अपने मैच में जीत लिए हैं. वर्ल्ड कप खेलने के लिए पाकिस्तान की टीम 7 साल बाद भारत दौरे पर आयी है. खिलाड़ियों के साथ विशेषज्ञ, क्रिकेट फैन्स और टीवी एंकर भी आये हैं. इस बीच पाकिस्तान की एक खूबसूरत महिला एंकर को लेकर खबर आ रही है.

undefined

एंकर जैनब अब्बास (Zainab Abbas) को क्रिकेट के महाकुंभ के बीच में ही भारत छोड़कर पाकिस्तान वापस लौटना पड़ा है.

undefined

क्या है मामला

रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तानी टीवी एंकर जैनब अब्बास को इसलिए भारत से वापस जाने के लिए कहा गया, क्योंकि उनपर आरोप है कि उन्होंने भारत और हिंदू धर्म के बारे में गलत बयानबाजी की. उनपर आरोप है कि उन्हें हिंदू धर्म के खिलाफ बोलते हुए सुना गया.

undefined

विनीत जिंदल की शिकायत के बाद जैनब के खिलाफ की गई कार्रवाई

दरअसल पाकिस्तानी महिला एंकर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तब की गई, जब एक भारतीय वकील नवीन जिंदल ने जैनब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया था. यह शिकायत 9 साल पहले जैनब के ट्वीट को लेकर की गई थी. जिसमें जैनब ने Zainablovesrk नाम के ट्विटर यूजर से 9 साल पहले हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ काफी कुछ गलत बातें लिखी थीं.

undefined

पाकिस्तान लौटीं जैनब

बताया जा रहा है कि वर्ल्ड कप 2023 को बीच में ही छोड़कर जैनब पाकिस्तान लौट चुकी हैं. दिल्ली पुलिस में उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153A, 295, 506 और 121 तहत शिकायत की गई थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई.

undefined

शिकायत में मांग की गई थी कि जल्द से जल्द जैनब के नाम को वर्ल्ड कप की प्रजेंटर लिस्ट से हटाया जाए. क्योंकि भारत ऐसे लोगों का स्वागत नहीं करता, जो भारत की बुराई करे और उसके खिलाफ बोले. नवीन जिंदल ने बीसीसीआई सचिव जय शाह को पत्र लिखा था और जैनब के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola