IND vs ENG T20 WC Warm-Up Match: राहुल-किशन की तूफानी पारी, भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
IND vs ENG T20 World Cup warm-up match वर्ल्ड कप 2021 के दूसरे वार्मअप मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया. भारत ने इंग्लैंड के 189 रन के लक्ष्य को 3 विकेट खोकर 19 ओवर में 192 रन बनाकर हासिल कर लिया. पंत ने छक्का जड़कर भारत को जीत दिलाया.
भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
वर्ल्ड कप के दूसरे वार्मअप मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया. भारत ने इंग्लैंड के लक्ष्य 189 रन को 19 ओवर में 3 विकेट खोकर 192 रन बनाकर हासिल कर लिया. भारत की जीत में ईशान किशन और केएल राहुल की बड़ी भूमिका रही. दोनों खिलाड़ियों ने शानदार अर्धशतक जमाये. राहुल 51 रन बनाकर आउट हुए, तो ईशान किशन 70 रन बनाकर रिटायर्ड हट हुए.
भारत को तीसरा झटका, सूर्यकुमार यादव 8 रन बनाकर आउट
भारत को 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. सूर्यकुमार यादव 9 गेंदों में केवल 8 रन बनाकर आउट हुए. सूर्यकुमार के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए आये हैं.
भारत को दूसरा झटका, विराट कोहली 11 रन बनाकर आउट
भारत को 13वें ओवर की चौथी गेंद पर दूसरा झटका लगा. विराट कोहली केवल 11 रन बनाकर लिविंगस्टोन की गेंद पर आउट हुए. कोहली ने अपनी पारी के दौरान 13 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक भी बाउंड्री नहीं लगाया.
ईशान किशन की तूफानी पारी, छक्का जड़ पूरा किया अर्धशतक
ईशान किशन ने तूफानी पारी खेलते हुए छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. ईशान ने अब तक 38 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 छक्का और 6 चौके जमाये हैं.
भारत को पहला झटका लगा, केएल राहुल अर्धशतक बनाकर आउट
भारत को 9वें ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका लगा. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 24 गेंदों में 3 छक्के और 6 चौकों की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए. राहुल को मार्क वुड ने आउट किया.
भारत की तूफानी शुरुआत, राहुल-ईशान क्रीज पर जमे
इंग्लैंड के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए भारत ने शानदार शुरुआत की है. 5 ओवर में बिना विकेट गंवाये भारत ने 49 रन बना लिया है. केराल राहुल और ईशान किशन इस समय क्रीज पर जमे हुए हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए