रिजवान ब्रिगेड की लगातार पांचवीं हार, न्यूजीलैंड ने फिर पाकिस्तान को धोया, दूसरे वनडे में हराकर सीरीज कब्जाई

Updated:
विज्ञापन

NZ beat Pakistan in 2nd ODI. Image: Blackcaps/X

PAK vs NZ 2nd ODI: न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में पाकिस्तान को 84 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. कप्तान मोहम्मद रिजवान की वापसी भी टीम की किस्मत नहीं बदल सकी और टी20 के बाद वनडे सीरीज में भी पाकिस्तान का सफाया हो गया. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन किया, पहले बल्लेबाजों ने दम दिखाया और फिर गेंदबाजों ने पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया.

विज्ञापन

PAK vs NZ, 2nd ODI: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चल रही एकदिवसीय सीरीज में अब कीवी टीम ने निर्णयक बढ़त ले ली है. दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में पाकिस्तान को 84 रनों से हराकर न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली. कप्तान मोहम्मद रिजवान की वापसी भी उसकी किस्मत नहीं बदल सकी. टी20 सीरीज के बाद एकदिवसीय में भी उसका सफाया हो गया है.  इस मुकाबले में कीवी टीम का हर विभाग में दबदबा दिखा. पहले बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और फिर गेंदबाजों ने पाकिस्तान को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया. यह रिजवान की न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार पांचवें मैच में हार है.  

ट्राई नेशन सीरीज में 2 मैच, चैंपियंस ट्रॉफी में पहला मैच और इस सीरीज में पहला ओडीआई हारने के बाद, सेडन पार्क (हैमिल्टन) में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही. इस मैच के डेब्यूटांट राइस मारियू और निक केली ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े, लेकिन हारिस रऊफ ने केली को 31 रन पर आउट कर दिया. इसके बाद पाकिस्तान के गेंदबाजों ने मैच में वापसी की और मोहम्मद वसीम जूनियर व सुफियान मुकीम ने लगातार विकेट लेकर न्यूजीलैंड को झटके दिए. Pakistan vs New Zealand.

मिचेल हे के तूफान में उड़े पाकिस्तानी बल्लेबाज

मारियू 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि डेरिल मिशेल (18) और हेनरी निकोल्स (22) भी ज्यादा देर नहीं टिक सके. एक समय पर न्यूजीलैंड का स्कोर 102/4 हो गया, इसके बाद कप्तान माइकल ब्रेसवेल और मुहम्मद अब्बास ने 30 रन जोड़े, लेकिन अब्बास 17 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि न्यूजीलैंड को सबसे बड़ी मजबूती मिचेल हे से मिली, जिन्होंने 78 गेंदों में 99* रन की धुआंधार पारी खेली और टीम को 292/8 के मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया. आखिरी ओवर में उन्होंने तेजी से रन बटोरे और न्यूजीलैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद वसीम जूनियर और सुफियान मुकीम ने 2-2 विकेट लिए.

उफ्फ! केवल 1 रन, सहवाग वाली उपलब्धि पर मिचेल हे की साझेदारी पाकिस्तान के खिलाफ कीवी बल्लेबाज ने रचा इतिहास

फिर नहीं चले पाकिस्तानी बल्लेबाज

293 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. उसकी आधी टीम 50 रन के भीतर ही आउट हो गई. पहले ही ओवर में अब्दुल्ला शफीक (1) आउट हो गए, जिसके बाद इमाम-उल-हक (3) और बाबर आजम (1) भी जल्दी पवेलियन लौट गए. इसके बाद मोहम्मद रिजवान (5) और आगा सलमान (9) भी कोई खास योगदान नहीं दे सके और पाकिस्तान का स्कोर 50/5 हो गया. तैयब ताहिर (13) ने टिकने की कोशिश की, लेकिन वह भी ज्यादा देर नहीं टिक सके. 

एक समय ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान 150 रन तक भी नहीं पहुंच पाएगा, लेकिन फहीम अशरफ और नसीम शाह ने शानदार संघर्ष दिखाया. फहीम अशरफ ने 80 गेंदों में 73 रनों की बेहतरीन पारी खेली और टीम को थोड़ी राहत दी. हारिस रऊफ को सिर में चोट लगने के कारण नसीम शाह को कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में लाया गया और उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाए. दोनों ने नौवें विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की, जिससे पाकिस्तान की उम्मीदें कुछ हद तक जिंदा रहीं.

हालांकि, बेन सियर्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए और पाकिस्तान की पूरी पारी 41.2 ओवर में 208 रनों पर सिमट गई. उन्होंने नसीम शाह को 51 रन पर आउट कर पाकिस्तान की आखिरी उम्मीद भी खत्म कर दी. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज़ पर 2-0 से कब्ज़ा कर लिया और पाकिस्तान को एक बार फिर अपनी कमजोर बल्लेबाजी का खामियाजा भुगतना पड़ा. इस सीरीज का आखिरी मैच बे ओवल, माउंट माउंगानुई में 5 अप्रैल को खेला जाएगा. 

विराट की प्राइवेट पार्टी में दिखा सीएसके फैन, फिर कोहली ने जो किया- शर्मा गया शख्स

ऐसे ही नहीं हारा लखनऊ, जहीर खान की शिकायत सुनिए, बताया- क्यूरेटर ने किया खेला

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola