धोनी तेरा क्या कहना... ऋषभ पंत के बहन की शादी में लूट ली महफ़िल, देखें Video

Published by : Ayush Raj Dwivedi Updated At : 13 Mar 2025 2:32 PM

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी

MS Dhoni Viral Video: ऋषभ पंत की बहन के शादी में धोनी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा. इस वीडियो में धोनी गाना गाते हुए दिख रहे हैं.

विज्ञापन

MS Dhoni Viral Video: धोनी को लोग कैप्टन कूल मानते हैं लेकिन दूसरा पहलू ये है कि वो मस्तिखोर भी हैं. वो कभी नाचते हैं तो कभी गाना भी गाने लगते हैं. मौका था ऋषभ पंत की बहन की शादी का. शादी का वीडियो खूब वायरल है. धोनी इस वीडियो में अपनी पत्नी साक्षी के साथ गाना गा रहे हैं. उनके साथ ऋषभ पंत भी ताल से ताल मिला रहे.

अब अगर धोनी गाना गा रहे हो तो उनके मित्र रैना कैसे पीछे हट सकते हैं. धोनी के साथ सुरेश रैना भी अपने सुरों का जादू बिखेरने लगे. बात दें कि ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी मसूरी में हुई. इस शादी में क्रिकेट जगत के की बड़े-बड़े सितारे शामिल हुए. धोनी के साथ सुरेश रैना, पृथ्वी शॉ शामिल हुए.

इस वीडियो में धोनी और उनकी पत्नी साक्षी का क्लोज़ अप दिखा. साफ नजर आ रहा है कि दोनों ही मस्ती के मूड में हैं. धोनी ने ‘चंदा मेरे या मेरे या’ गाकर शमा बांध दिया. इसके बाद धोनी और रैना का साथ में डांस भी खूब चर्चा में है.

आईपीएल 2025: धोनी का आखिरी लीग क्रिकेट!

धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से 15 अगस्त 2020 को संन्यास लिया था, लेकिन आईपीएल में वह लगातार चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने रहे. धोनी ने हाल ही में कहा था कि वे 43 साल की उम्र में भी क्रिकेट खेलने के लिए दो तीन महीने पहले से ही तैयारी करने लगते हैं. धोनी को चेन्नई ने 2 करोड़ रुपए में रिटेन किया था. क्योंकि आईपीएल समिति ने रिटेन करने के लिए कैप्ड खिलाड़ियों के लिए रिटायरमेंट की समय सीमा को 5 साल कर दिया था, इससे चेन्नई के लिए अपने स्टार खिलाड़ी को वापस जोड़ने में आसानी हुई.अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या धोनी इस सीजन के बाद आईपीएल को भी अलविदा कह देंगे या फिर फैंस उन्हें अगले साल भी मैदान पर देख पाएंगे

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola