ePaper

MS Dhoni के जन्मदिन पर रांची में उनके माता-पिता ने फैंस पर लुटाया प्यार, देखें वायरल वीडियो

9 Jul, 2024 12:15 am
विज्ञापन
MS Dhoni

MS Dhoni

MS Dhoni ने अपना 43वां जन्मदिन मुंबई में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ मनाया. लेकिन उनके फैंस उनके रांची स्थित फॉर्म हाउस पर उनके दीदार के लिए दिनभर खड़े रहे. धोनी तो यहां नहीं थे, लेकिन उनके माता-पिता ने फैंस के स्वागत में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी. इसका वीडिया वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

MS Dhoni Birthday: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 7 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन मुंबई में मनाया. दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज और उनकी पत्नी साक्षी बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ केके काटते नजर आए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. दूसरी, ओर धोनी के रांची स्थित फॉर्म हाउस में भी फैंस का तांता लगा रहा. रविवार को रांची में धोनी के घर से एक बेहद दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. धोनी का जन्मदिन मनाने के लिए रांची में उनके घर के बाहर कई फैंस जमा हुए. धोनी की अनुपस्थिति में उनके माता-पिता ने उनके सभी फैंस को खुश कर दिया.

धोनी के रांची वाले फॉर्म हाउस पर उमड़े फैंस

धोनी के घर के बाहर जमा हुए सभी फैंस को एमएस धोनी के माता-पिता ने मिठाई और केक खिलाया. ‘थाला’ के माता-पिता के इस खूबसूरत स्वागत से फैंस गदगद हो गए. इस वीडियो ने देशभर के उनके फैंस को खुश कर दिया. इससे पहले रविवार 7 जुलाई की सुबह धोनी को अपने जन्मदिन का केक काटते हुए एक वीडियो में देखा गया जो पूरा वायरल है. वीडियो में सलमान खान और धोनी की पत्नी भी नजर आ रहीं हैं. बाद में सलमान खान ने धोनी को उनके 43वें जन्मदिन पर बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया.

सलमान खान के साथ धोनी ने मनाया जन्मदिन

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब!” इसके बाद धोनी को रुतुराज गायकवाड़ का वीडियो कॉल आया. गायकवाड़ को इसी साल धोनी ने सीएसके की कप्तानी सौंपी है. मुकेश कुमार और तुषार देशपांडे गायकवाड़ के जिम्बाब्वे दौरे पर टीम के साथी भी वीडियो कॉल में देखे गए. देशपांडे भी सीएसके के लिए खेलते हैं. इस वीडियो में धोनी अपने नए लुक में नजर आ रहे हैं. उनके बाल छोटे हो गए हैं.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

अपने पसंदीदा शहर चुनें

ऐप पर पढ़ें