ePaper

IND vs NZ T20: भारतीय ड्रेसिंग रूम में पहुंचे MS Dhoni, हार्दिक पांड्या एंड कंपनी से की मुलाकात, देखें VIDEO

Updated at : 26 Jan 2023 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs NZ T20: भारतीय ड्रेसिंग रूम में पहुंचे MS Dhoni, हार्दिक पांड्या एंड कंपनी से की मुलाकात, देखें VIDEO

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोने आज रांची के जेएससीए स्टेडियम पहुंचे और भारतीय टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की. टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी 20 मुकाबला खेलने के लिए रांची में है. सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को शात सात बजे से रांची में खेला जायेगा.

विज्ञापन

टीम इंडिया हार्दिक पांड्या की अगुवाई में रांची में शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भिड़ने के लिए तैयार है. दोनों टीमें बुधवार की शाम रांची पहुंच चुकी हैं. भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय अपने होम टाउन रांची में ही हैं. गुरुवार की शाम जब टीम इंडिया अभ्यास करने जेएससीए स्टेडियम पहुंची तो धोनी भी भारतीय ड्रेसिंग रूम में नजर आये. उन्होंने टीम के खिलाड़ियों से बात की.

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसका एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में एमएस धोनी हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, युजवेंद्र चहल आदि से हाथ मिलाते और बात करते नजर आ रहे हैं. माही के हाथ में नारियल पानी था और वह उसे पी रहे थे. इससे पहले हार्दिक पांड्या ने रांची आने के बाद धोनी से उनके घर पर मुलाकात की. हार्दिक ने दोनों के मुलाकात की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Also Read: IND vs NZ 2nd ODI: हार्दिक पांड्या ने एक हाथ से पकड़ा शानदार कैच, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज में भारत ने बुरी तरह हराया

भारत शुक्रवार से रांची में शुरू होने वाली तीन मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ भिड़ने के लिए तैयार है. हार्दिक पास भारत को एक और टी20 सीरीज में जीत दिलाने का सुनहरा मौका है. इस सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. हार्दिक ने इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका पर 2-1 से सीरीज जीत का नेतृत्व किया था. उस टीम में भी कई सीनियर खिलाड़ी गायब थे.


सीनियर खिलाड़ियों को दिया गया आराम

कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़कर अपने फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिये हैं. उनके बल्ले से तीन साल बाद वनडे शतक निकला है. भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया. इससे भारतीय टीम का हौसला बुलंद होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज भी खेलना है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola