MS Dhoni: ‘एमएस धोनी से संपर्क करना आसान नहीं’, तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने ‘माही’ की खोल दी पोल

Mohit Sharma
MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता में पहले की तुलना में थोड़ी भी कमी नहीं आई है, बल्कि फैन्स में माही को लेकर क्रेज और बढ़ गया है.
MS Dhoni: आईपीएल 2025 की चर्चा अभी शुरू ही हुई है और एमएस धोनी सुर्खियों में आ गए हैं. आगामी आईपीएल सीजन में उनके खेलने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इसी बीच टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने धोनी को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं. उन्होंने धोनी के बारे में ऐसी-ऐसी बातें बताई हैं, जिसे बहुत कम ही लोग जानते हैं.
धोनी को किस तरह के गाने हैं पसंद, उनका फेवरेट सिंगर कौन है?
क्रिकेट फैन्स हमेशा महेंद्र सिंह धोनी के लाइफ को लेकर अधिक से अधिक जानकारी लेना चाहते हैं. तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने एक यूट्यूब चैनल 2 स्लॉगर्स में बातचीत के दौरान बताया कि माही भाई को गाने काफी पसंद हैं. पुराने गाने उन्हें बेहद पंसद हैं, खासकर किशोर कुमार के गाने उन्हें बहुत पसंद हैं. किशोर के कई गाने धोनी खुद गाते भी हैं. मोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर धोनी के गाए गाने को शेयर भी किया था. उस वीडियो के बारे में मोहित ने बताया कि कोलकाता में एक मैच के बाद रात में साथी खिलाड़ियों के साथ धोनी ने अंताक्षरी खेलना शुरू किया. लेकिन कुछ ही देर में सभी अपनी-अपनी पसंद के गाने गाने लगे. जब धोनी की पारी आई, तो उन्होंने किशोर कुमार का फेमस गाना सलामे इशक मेरी जान…..को गाया था. जब मोहित से पूछा गया कि उन्होंने धोनी के गाए वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर करने से पहले उनकी अनुमति ली थी. तो शर्मा ने मजाक में कहा, अगर पूछा होता, तो धोनी को जवाब देने में तीन साल लग जाते.
जबतक जरूरी न हो धोनी फोन को हाथ भी नहीं लगाते
टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने बातचीत में एमएस धोनी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि धोनी से संपर्क करना आसान नहीं है. जबतक जरूरी न हो एमएस धोनी फोन को हाथ भी नहीं लगाते. मोहित ने बताया, ऐसा नहीं है कि धोनी फोन इस्तेमाल नहीं करते. अगर फोन उनके सामने है, तो वह उसे तबतक नहीं उठाते जबतक कि बहुत जरूरी न हो. धोनी आईपैड में गेम खेलते हैं, क्योंकि उन्हें बड़े स्क्रीन में गेम खेलना पसंद है. जब उन्हें किसी को फोन करना होता है या मैसेज करना होता है, तो अपना फोन ढूंढ़ते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










