Mohammed Shami in SMAT 2025: फिर अपने प्रदर्शन से शमी ने सेलेर्क्स को दिया जवाब, बढ़ाई टीम में वापसी की उम्मीदें

मोहम्मद शमी ने चटकाए चार विकेट, फोटो- सोशल मीडिया
Mohammed Shami in SMAT 2025: सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में मोहम्मद शमी का दमदार प्रदर्शन से सेलेक्शन की दौड़ में उनकी वापसी की उम्मीदें फिर बढ़ा रहा है. सर्विसेज के खिलाफ 4 विकेट लेकर उन्होंने साबित किया कि वे अब भी भारत के लिए अहम गेंदबाज बन सकते हैं. बंगाल की टीम भी शानदार फॉर्म में ग्रुप में टॉप पर है.
Mohammed Shami in SMAT 2025: सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) 2025 में कई युवा खिलाड़ियों पर नजरें हैं लेकिन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का प्रदर्शन सभी का ध्यान खींच रहा है. लंबे समय से टीम इंडिया में वापसी की कोशिश कर रहे शमी ने सर्विसेज के खिलाफ दमदार गेंदबाजी करके चयनकर्ताओं को फिर से अपनी काबिलियत दिखाई. 4 दिसंबर को हुए इस मुकाबले में शमी की धारदार गेंदों के सामने सर्विसेज की बल्लेबाजी दबाव में आ गई और उन्हें बखूबी एहसास हो गया कि शमी अभी भी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. (Shami Took 4 Wickets in Bengal vs Services Match).
शमी की गेंदबाजी ने मैच में मचाई धूम
बंगाल की ओर से खेल रहे मोहम्मद शमी एलीट ग्रुप सी में सर्विसेज के खिलाफ मैदान पर उतरे. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में शमी शुरू से ही लय में दिखाई दिए. उन्होंने अपने 3.2 ओवर्स में सिर्फ 13 रन दिए और 4 विकेट चटकाए. उनकी सटीक लाइन लेंथ और तेज रफ्तार के सामने सर्विसेज की पारी 165 रन पर सिमट गई. शमी को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
5 मैच में 9 विकेट हासिल किए
शमी इस टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 5 मुकाबलों में 19.44 के औसत से 9 विकेट अपने नाम किए हैं. उनकी लय और फिटनेस दोनों ही चयनकर्ताओं के लिए राहत की खबर हैं. इस फॉर्म ने उनके भारत की टी20 टीम में वापसी की संभावनाओं को एक बार फिर मजबूत किया है.
बंगाल की टीम का दमदार अभियान जारी
सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में बंगाल की टीम शानदार फॉर्म में है. टीम ने अपने ग्रुप में अब तक 5 में से 4 मैच जीते हैं और केवल एक मुकाबले में हार मिली है. 16 अंकों के साथ बंगाल ग्रुप में पहले स्थान पर है. उनका नेट रनरेट -0.014 है लेकिन लगातार प्रदर्शन उन्हें अगले दौर में पहुंचाने की ओर बढ़ा रहा है.
बल्लेबाजी ने भी किया कमाल
सर्विसेज द्वारा दिए गए 166 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगाल ने 15.1 ओवर्स में सिर्फ 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया. यह जीत पूरी टीम के संतुलित प्रदर्शन की गवाही देती है. शमी के शुरुआती वार ने मैच का रुख मोड़ दिया जिसे बल्लेबाजों ने बखूबी भुनाया.
अगले दो मैच होंगे बेहद अहम
ग्रुप स्टेज में बंगाल के अब दो और मुकाबले बाकी हैं. टीम 6 दिसंबर को पुडुचेरी और 8 दिसंबर को हरियाणा के खिलाफ मैदान में उतरेगी. इन दोनों मैचों में जीत उन्हें सुपर स्टेज में मजबूती से प्रवेश करा सकती है. शमी का प्रदर्शन भी इन मैचों में अहम रहने वाला है क्योंकि उनकी नजरें टीम इंडिया में मजबूत वापसी पर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




