माइकल क्लार्क ने चुनी सदी की टीम, भारत से इन खिलाड़ियों को किया शामिल
Michael Clarke.
Michael Clarke Team of Century: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने इस सदी के लिए अपनी टीम के बारे में बात की. उन्होंने एक यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए साल 2000 के बाद खेलने वाले 12 प्लेयर्स से अपनी टीम बनाई.
Michael Clarke Team of Century: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दो मुकाबले हो चुके हैं. तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर से गाबा ब्रिसबेन में खेला जाएगा. इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने इस सदी के लिए अपनी टीम के बारे में बताया. भारत से उन्होंने सचिन, विराट और धोनी समेत 6 खिलाड़ियों को शामिल किया.
एक निजी यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए माइकल क्लार्क ने कहा कि वे पहले ही माफी मांग रहे हैं, मेरे दिमाग से निकल जाए और अगर कोई छूट जाए. क्लार्क ने कहा, “दोनों टीमों को मिलाकर एक टीम बनाना हो तो मैं आंकड़ों पर गौर नहीं करूंगा, बल्कि उनकों चुनूंगा जिनके साथ मुझे खेलना पसंद रहा, मैं उन्हीं के बारे में बात करूंगा. मैं ओपनर के रूप में सेहवाग और हेडेन को रखूंगा, तीसरे नंबर पर पोंटिंग और चौथे स्थान पर सचिन को…”
जहीर खान की गेंदों में थी नैचुरल स्विंग
क्लार्क ने अपनी टीम में कीपर के रूप में धोनी और गिलक्रिस्ट को शामिल किया, उन्होंने कहा कि अगर भारत में खेल रहे हैं तो धोनी और ऑस्ट्रेलिया में गिलक्रिस्ट से बेहतर कोई नहींं होगा. जहीर खान को 12 वें खिलाड़ी के रूप में क्लार्क ने रखा. उन्होंने कहा कि जहीर की गेंदों में नैचुरल स्विंग थी. ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों जगह उनकी गेंदें लाजवाब रहती थीं. क्लार्क ने कहा कि वे कई विशिष्ट खिलाड़ियों को छोड़ रहे हैं, उनके लिए हमें दूसरी टीम बनानी पड़ेगी, जो इस टीम को चुनौती दे सके.
वीरेंद्र सेहवाग, मैथ्यू हेडन, रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया में)/ एमएस धोनी (भारत में), शेन वार्न, रयान हैरिस, जसप्रीत बुमराह, ग्लेन मैकग्राथ
12वां खिलाड़ी: मिचेल जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया में) और जहीर खान (भारत में)
अपने देश के लिए खेलते लाइन क्रॉस हो जाती है
क्लार्क ने आगे कहा कि सभी खिलाड़ी बेहतरीन हैं. सभी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैचों का हिस्सा होना चाहते हैं. यह राइवलरी समय के साथ बढ़ी ही है. कभी कभार यह प्रतिस्पर्द्धा नैतिकता की लाइन को पार कर जाती है, तो इसका कारण है कि खिलाड़ी अपनी टीम को जिताना चाहते हैं. हाल ही में सिराज और ट्रेविस हेड के बीच मैदान पर खूब गहमागहमी देखने को मिली थी. जिसके बाद सिराज को 1 डिमेरिट प्वाइंट के साथ मैच फीस का 20% गंवाना पड़ा और ट्रेविस हेड के खाते में भी 1 डिमेरिट प्वाइंट जोड़ा गया. क्लार्क ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आईपीएल में खेलने कई विदेशी खिलाड़ी जाते हैं, ऑफ फील्ड वे आपस में अच्छे दोस्त हैं, लेकिन अपने अपने देश के लिए खेलते समय उनके लिए अपनी टीम की जीत सबसे ज्यादा मायने रखती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










