MI vs RR IPL 2021: ईशान किशन की तूफानी पारी, मुंबई राजस्थान को 8 विकेट से रौंदा
MI vs RR IPL 2021 आईपीएल 2021 के 51वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स पर 8 विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज की. मुंंबई ने राजस्थान को पहले 90 रन पर रोक दिया, फिर दो विकेट खोकर 8.2 ओवर में 94 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. किशन ने छक्का जड़कर अपना अर्धशतक जमाया और मुंबई को जीत भी दिलाया.
राजस्थान को हराकर मुंबई इंडियंस ने प्वाइंट टेबल में लगायी लंबी छलांग
राजस्थान को हराकर मुंबई इंडियंस ने प्वाइंट टेबल में लंबी छलांग लगाया है. मुंबई पहले 7वें स्थान पर थी, लेकिन अब 13 मैचों में 6 जीत के बाद 12 अंक लेकर 5वों स्थान पर पहुंच गया है. मुंबई ने इसके साथ प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी कायम रखी है. राजस्थान अब 7वें स्थान पर पहुंच गया है.
ईशान किशन की तूफानी पारी, मुंबई राजस्थान को 8 विकेट से रौंदा
ईशान किशन की तूफानी पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को 8 विकेट से हरा दिया. किशन ने 25 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन बनाये. किशन ने छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया और अपनी टीम को जीत भी दिलाया. मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने 22, सूर्यकुमार ने 13 रन बनाये. हार्दिक पांड्या 5 रन बनाकर नाबाद लौटे.
5 ओवर की समाप्ति पर मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 48 रन
5 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर एक विकेट पर 48 रन है. इस समय क्रीज पर ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी कर रहे हैं.
मुंबई को पहला झटका, रोहित शर्मा 22 रन बनाकर आउट
मुंबई इंडियंस को चौथे ओवर में पहला झटका लगा. रोहित शर्मा 13 गेंदों में 1 चौके और दो छक्कों की मदद से 22 रन बनाये. रोहित को सकारिया ने अपना शिकार बनाया.
राजस्थान का टॉप स्कोर 24 रन
राजस्थान की खराब बल्लेबाजी का नजारा रहा कि लुईस 24 रन बनाकर अपनी टीम के टॉप स्कोर रहे. राजस्थान की ओर से जायसवाल ने 12, मिलर ने 15 और राहुल तेवतिया ने 12 रन बनाये. बाकी के सभी बल्लेबाजों ने निराश किया.
कूल्टर नाइल-नीशम की घातक गेंदबाजी, मुंबई ने राजस्थान को 90 रन पर रोका
कूल्टर नाइल और नीशम की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने राजस्था को 90 रन पर रोक दिया. राजस्थान ने 9 विकेट गंवाये. मुंबई की ओर से नाइल ने 4 ओवर में केवल 14 रन देकर 4 विकेट चटकाये. जबकि नीशम ने 4 ओवर में 12 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया. बुमराह ने 4 ओवर में 14 रन देकर दो विकेट चटकाये.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए