MI vs RCB: मुंबई को मिला 241 रन का टारगेट, कोहली, साल्ट और पाटीदार की फिफ्टी

रोहित शर्मा (बाएं), विराट कोहली (बीच में) और फिल साल्ट (दाएं), Pic- PTI
MI vs RCB, IPL 2026: आईपीएल के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु आमने-सामने हैं. आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 241 रन का टारगेट दिया. बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली, फिल साल्ट और कप्तान पाटीदार ने फिफ्टी लगाई.
MI vs RCB, IPL 2026: वानखेड़े के मैदान पर मुंबई और आरसीबी की टीम आमने-सामने हैं. इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. इसके बाद बेंगलुरु ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए. इस मैच में बेंगलुरु के लिए विराट, साल्ट और पाटीदार ने शानदार पारी खेली.
मुंबई इंडियंस को मिला 241 का टारगेट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने शानदार शुरुआत की. आरसीबी की ओपनिंग जोड़ी यानी विराट कोहली और फिल साल्ट ने पहले विकेट के लिए 120 रन की पार्टनरशिप की. इस दौरान साल्ट ने 36 गेंद में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रन की पारी खेली. वहीं विराट कोहली ने भी 38 गेंद पर 50 रन बनाए. कोहली ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और एक छक्का लगाया.
इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने भी एक शानदार फिफ्टी लगाई. उन्होंने 20 गेंद में 4 चौके और 5 छक्के लगाए, जिससे उन्होंने 53 रन की पारी खेली. वहीं मुंबई के गेंदबाजों की ओर से अच्छी गेंदबाजी नहीं देखने को मिली. एमआई की ओर से ट्रेंट बोल्ट, मिशेल सेंटनर, हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर को एक-एक विकेट मिला. इसी के चलते आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 240 रन बनाए.
वानखेड़े में आशा भोसले को दी गई श्रद्धांजलि
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने मुकाबला शुरू होने से पहले आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी. दोनों टीम के खिलाड़ियों ने लोकप्रिय गायिका के सम्मान में मौन रखा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन)
फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा.
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन)
रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रित बुमरा.
ये भी पढ़ें: 18 करोड़ के गेंदबाज की KKR में एंट्री, टीम होगी मजबूत, पास किया फिटनेस टेस्ट
दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव.
मुंबई इंडियंस: शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा.
मुंबई और आरसीबी Head to head
आरसीबी के खिलाफ मुंबई का पलड़ा भारी है. मुंबई ने आईपीएल में आरसीबी को 19 बार हराया है. जबकि आरसीबी ने 15 मुकाबलों में मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज की है. आखिरी 7 मुकाबले में मुंबई ने 6 बार आरसीबी को हराया, जबकि केवल एक मैच में आरसीबी ने मुंबई को हराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




