ePaper

James Anderson ने किया संन्यास का ऐलान, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

Updated at : 11 May 2024 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
James Anderson ने किया संन्यास का ऐलान, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

James Anderson

इंग्लैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. वह लॉर्ड्स के मैदान पर जुलाई में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे. रिटारमेंट की घोषणा के साथ ही उन्होंने भविष्य का प्लान भी बताया.

विज्ञापन

इंग्लैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. वह जुलाई में अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला खेलेंगे. एंडरसन दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने अब तक 987 विकेट चटकाए हैं. एंडरसन ने घोषणा की है कि वह 10 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के बाद संन्यास ले लेंगे. एंडरसन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि सिर्फ एक नोट में यह कहना है कि लॉर्ड्स में गर्मियों का पहला टेस्ट मेरा आखिरी टेस्ट होगा.

एंडरसन ने 20 साल इंग्लैंड के लिए खेला

जेम्स एंडरसन ने अपन बयान में आगे कहा कि अपने देश के लिए खेलते हुए यह अविश्वसनीय 20 साल रहे हैं. मैंने अपने देश के लिए वह खेल खेला जो मुझे बचपन से पसंद था. मैं इंग्लैंड के मैदान पर उतरना बहुत मिस करूंगा. मेरा मानना है कि अब दूसरो को भी मौका देना चाहिए जो टीम के साथ जुड़कर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं. और यह उसके लिए एकदम सही समय है. उन्होंने अपने परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके समर्थन के बिना मैं कुछ नहीं कर सकता था.

IPL 2024: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले 7 बल्लेबाजों के नाम

IPL 2024: ऋषभ पंत को बीसीसीआई ने किया एक मैच के लिए सस्पेंड, एक गलती पड़ी भारी

परिवार के सदस्यों और साथियों को दिया धन्यवाद

अपने परिवार के सदस्यों का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि डेनिएला, लोला, रूबी और मेरे माता-पिता के प्यार और समर्थन के बिना मैं यह नहीं कर पाता. उन्हें बहुत बहुत धन्यवाद. साथ ही उन खिलाड़ियों और कोचों को भी धन्यवाद जिन्होंने इसे दुनिया का सर्वश्रेष्ठ काम बनाया. एंडरसन ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि मैं आगे आने वाली नई चुनौतियों के लिए उत्साहित हूं. मैं अपना ज्यादा समय गोल्फ के साथ बिताने को लेकर भी उत्साहित हूं.

700 टेस्ट विकेट लेने वाले एक मात्र तेज गेंदबाज

बता दें कि पिछली गर्मियों में इंग्लैंड में एशेज सीरीज में हुए इस अनुभवी सीमर ने चार मैचों में केवल पांच विकेट लिए थे. इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड की भारत से पांच मैचों की श्रृंखला में एंडरसन ने चार मैचों में 10 विकेट लिए थे. उस सीरीज में इंग्लैंड को भारत से 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था. एंडरसन ने भारत में 700 टेस्ट विकेट का मील का पत्थर पार किया. यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले तेज गेंदबाज बने और मुथैया मुरलीधरन और शेन वार्न के बाद केवल तीसरे गेंदबाज बने.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola