ePaper

विराट कोहली ने केवल एक वजह से T20I को कह दिया बाय-बाय, IPL के बीच में खोला बड़ा राज

Updated at : 02 May 2025 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
Virat Kohli Retirement: Virat Kohli

Virat Kohli Retirement: Virat Kohli

Virat Kohli Retirement: 2024 में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इस प्रारूप को अलविदा कह दिया. उन्होंने किसी वजह से टी20आई से संन्यास लिया यह अब तक एक रहस्य ही था, लेकिन अब उसपर से पर्दा उठ गया है. कोहली ने खुद बताया कि उन्होंने क्यों संन्यास लिया. कोहली ने युवा पीढ़ी को मौका देने के लिए इस प्रारूप से विदाई ले ली. कोहली के साथ रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने भी इस प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया था.

विज्ञापन

Virat Kohli Retirement: विराट कोहली (Virat Kohli) ने 2024 में विश्व कप (T20 World Cup 2025) की ट्रॉफी जीतने के बाद अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले लिया. उसके साथ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने भी इस प्रारूप से संन्यास की घोषणा कर दी. यह अब तक एक रहस्य ही बना था कि आखिरी कोहली ने इतना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए टी20 को अलविदा क्यों कह दिया. अब इससे पर्दा उठ गया है. कोहली ने उस बारे में बात करते हुए कहा कि खिलाड़ियों का एक नया समूह है जो आगे की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार है. टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रोटियाज के खिलाफ कोहली ने 59 गेंदों पर 76 रन बनाए और इस प्रदर्शन के कारण पूर्व भारतीय कप्तान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. रोहित शर्मा और उनकी टीम ने फाइनल मुकाबला सात रन से जीता. Virat Kohli said bye-bye to T20I for just one reason revealed a big secret in middle of IPL

कोहली के साथ रोहित और जडेजा ने भी लिया संन्यास

प्रेजेंटेशन के दौरान कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने की घोषणा की. इसके तुरंत बाद रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने भी अंतरराष्ट्रीय टी20 को अलविदा कह दिया. विराट कोहली ने भारत के लिए 125 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 48.69 की औसत से 4,188 रन बनाए हैं. वह ICC T20 विश्व कप 2014 और 2016 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे. कोहली ने मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए लगातार रन बनाकर धमाल मचा दिया है. 36 वर्षीय कोहली ने दस मैचों में 443 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप जीतने की दौड़ में हैं.

नये खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं कोहली

टी20आई से संन्यास लेने के अपने फैसले के बारे में आरसीबी पॉडकास्ट पर बात करते हुए कोहली ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मेरे लिए चीजें किसी भी तरह से बदली हैं. टी20आई छोड़ने का फैसला पूरी तरह से यह समझते हुए लिया गया था कि खिलाड़ियों का एक नया समूह तैयार है और उन्हें समय की जरूरत है.’ उन्होंने कहा, ‘उन्हें विकसित होने, दबाव को संभालने, दुनिया के विभिन्न हिस्सों में खेलने और इतने मैच खेलने के लिए दो साल के चक्र की आवश्यकता है कि जब विश्व कप आए तो उन्हें लगे कि वे तैयार हैं.’

‘आरसीबी प्रशंसकों के प्यार के बराबर कोई ट्रॉफी नहीं’

आरसीबी ने अभी तक आईपीएल खिताब नहीं जीता है. हालांकि, मौजूदा आईपीएल 2025 संस्करण में टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रजत पाटीदार और उनकी टीम 10 में से 7 मैच जीतकर तालिका में शीर्ष पर है. कोहली टी20 टूर्नामेंट की शुरुआत से ही आरसीबी से जुड़े हुए हैं. कोहली ने कहा कि आरसीबी के प्रशंसकों से उन्हें जो प्यार मिला है, वह किसी भी चांदी के बर्तन या ट्रॉफी से बड़ा है. कोहली ने कहा, ‘मुझे प्रशंसकों से जो प्यार मिला है, मुझे नहीं लगता कि कोई भी पदक या कोई भी ट्रॉफी उसके करीब आ सकती है.’ आरसीबी का अगला मैच शनिवार 3 मई को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स से होगा.

ये भी पढ़ें…

बाबर और रिजवान सहित कई पाकिस्तानियों के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक, अब कौड़ी-कौड़ी को हो जाएंगे मोहताज

‘अगर टीम को मेरी जरूरत है…’ अब भी भारत के लिए खेलने को बेकरार है यह सीनियर बल्लेबाज

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola