SRH vs LSG, आईपीएल 2022 : हैदराबाद की लगातार दूसरी हार, लखनऊ ने 12 रन से हराया, चमके आवेश-राहुल

Mumbai: Avesh Khan of Lucknow Super Giants celebrates the wicket of Abdul Samad of Sunrisers Hyderabad, during match 12 of the Indian Premier League 2022 cricket tournament between the Sunrisers Hyderabad and the Lucknow Super Giants, at the DY Patil Stadium in Mumbai, Monday, April 4, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI04_04_2022_000293B)
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल कप्तानी पारी खेली और 50 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 68 रन बनाये. जबकि दीपक हुड्डा ने 33 गेंदों में 3 चौके और उतने ही छक्कों की मदद से 51 रन की तूफानी पारी खेली.
SRH vs LSG, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 12वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हराया. हैदराबाद की टीम लखनऊ के लक्ष्य 169 रन का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 157 रन ही बना पायी. हैदराबाद की यह लगातार दूसरी हार थी. जबकि लखनऊ की यह लगातार दूसरी जीत है.
लखनऊ की जीत में चमके केएल राहुल और आवेश खान
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल कप्तानी पारी खेली और 50 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 68 रन बनाये. जबकि दीपक हुड्डा ने 33 गेंदों में 3 चौके और उतने ही छक्कों की मदद से 51 रन की तूफानी पारी खेली. दोनों लगातार तीन विकेट गिरने के बाद अपनी टीम को न केवल मुश्किलों से बाहर निकाला, बल्कि 87 रनों की लंबी साझेदारी भी निभाया. राहुल और हुड्डा की पारी के दम पर लखनऊ ने 169 रन का स्कोर छुआ. फिर उसके बाद गेंदबाजी में आवेश खान ने घातक गेंदबाजी कर हैदराबाद की कमर ही तोड़ दी. उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 खिलाड़ियों को आउट किया.
Also Read: IPL 2022: सुनील गावस्कर ने महेंद्र सिंह धोनी के पारी पर कही बड़ी बात, शिवम दुबे की जमकर की तारीफ
लखनऊ ने सभी विभाग में हैदराबाद को पछाड़ा
लखनऊ की टीम ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को सभी विभागों में पछाड़ा. पहले शानदार बल्लेबाजी की, फिर घातक गेंदबाजी कर हैदराबाद के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया. आवेश खान के अलावा होल्डर ने 3 विकेट चटकाये. जबकि क्रुणाल पांड्या ने भी दो विकेट लिये.
हैदराबाद की लगातार दूसरी हार, प्वाइंट टेबल में लखनऊ की लंबी छलांग
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लगातार दूसरी हार के बाद प्वाइंट टेबल में अपना आखिरी स्थान बरकरार रखा है, तो लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने लगातार दो जीत के बाद प्वाइंट टेबल में लंबी छलांग लगा ली है. लखनऊ की टीम अब 4 अंकों के साथ 5वें स्थान पर पहुंच गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




