Ravi Bishnoi ने राठी का फेमस 'नोटबुक सेलिब्रेशन' किया तो सोशल मीडिया पर हंगामा

विकेट लेने के बाद राठी का नोटबुक सेलिब्रेशन कॉपी करते रवि बिश्नोई
Ravi Bishnoi ने IPL 2026 में Digvesh Rathi का नोटबुक सेलिब्रेशन कॉपी किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया. जानें पूरा मामला.
Ravi Bishnoi: बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स (RR) के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई के जश्न मनाने के अंदाज ने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी. एलएसजी की पारी के 15वें ओवर में बिश्नोई ने इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट हिम्मत सिंह को 107 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली स्लाइडर गेंद से आउट कर दिया. उनका ऑफ स्टंप उखड़ने के बाद बिश्नोई ने आईपीएल का मशहूर ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’ किया. यह दिग्वेश राठी का सिग्नेचर सेलिब्रेशन था, जिसके लिए आईपीएल के पिछले सीजन में उन पर कई बार जुर्माना लगाया गया था.
बीसीसीआई पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप
सोशल मीडिया पर फैंस ने तुरंत इस बात पर फोकस किया कि पिछले सीजन में बीसीसीआई ने दिग्वेश को ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’ का इस्तेमाल करने के लिए कई बार फाइन किया था. कुछ यूजर्स ने यह भी दावा किया कि यह इशारा बिश्नोई द्वारा एलएसजी को चिढ़ाने का एक तरीका था, क्योंकि एलएसजी ने राठी को टीम में बनाए रखते हुए बिश्नोई को टीम से बाहर कर दिया था. एक फैन ने तो बीसीसीआई के ‘दोहरे मापदंड’ पर भी सवाल उठाया और इस बात पर प्रकाश डाला कि पिछले सीजन में दिग्वेश को इस इशारे के लिए भारी जुर्माना लगाया गया था, जबकि बिश्नोई के इस नकल को अब तक मैच अधिकारियों ने नजरअंदाज कर दिया है, जो कि दोहरा मापदंड है.
बीसीसीआई की ओर से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीसीसीआई बिश्नोई पर कोई एक्शन लेता है या नहीं. हालांकि अब तक आधिकारिक रूप से इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है. बिश्नोई इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले टॉप खिलाड़ियों में से एक रहे हैं, जिन्होंने आरआर के लिए सात मैचों में 11 विकेट लिए हैं. आरआर पांच जीत और दो हार के साथ आईपीएल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है.
दिग्वेश राठी पर लगा था 9 लाख से अधिक का जुर्माना
25 वर्षीय खिलाड़ी रवि बिश्नोई को आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले एलएसजी ने रिलीज कर दिया गया था. नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने बिश्नोई को 7.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. दूसरी ओर, जीत के लिए संघर्ष कर रही एलएसजी टीम के लिए दिग्वेश ने पांच मैचों में सिर्फ तीन विकेट लिए हैं. इस टीम को बुधवार को आरआर के खिलाफ आईपीएल 2026 में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा. कई रिपोर्ट्स के अनुसार, दिग्वेश पर लगाए गए जुर्माने की राशि 9.37 लाख रुपये से लेकर 21.37 लाख रुपये तक थी.
ये भी पढ़ें…
वानखेड़े में एक बार फिर होगी CSK और MI की भिड़ंत, रेस में बने रहने के लिए बेहद अहम है मुकाबला
हर मैच से पहले कार्टून देखते हैं वैभव सूर्यवंशी, कहा- सब के प्लान ई बा कि अच्छा करेके बा…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




