ePaper

LSG vs KKR, IPL 2024: केकेआर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उसके होम ग्राउंड पर 98 रनों से रौंदा

Updated at : 06 May 2024 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
LSG vs KKR, IPL 2024: केकेआर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उसके होम ग्राउंड पर 98 रनों से रौंदा

IPL 2024, LSG vs KKR: Kolkata Knight Riders players

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के रविवार के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 98 रनों से रौंद दिया है. केकेआर ने लखनऊ को उसके ही होम ग्राउंड एकाना स्टेडियम में हराया है.

विज्ञापन

LSG vs KKR, IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को उसके ही होम ग्राउंड में आईपीएल 2024 के लीग मुकाबले में 98 रनों से करारी शिकस्त दी है. केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ को 236 रनों का लक्ष्य दिया. सुनील नारायण ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 81 रनों की पारी खेली. केकेआर ने बल्लेबाजी में शानदार शुरुआत की. सलामी बल्लेबाज फिलिस सॉल्ट ने 14 गेंद पर 32 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस जीत ने केकेआर को अंक तालिका में टॉप पर पहुंचा दिया है. राजस्थान रॉयल्स अब दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. जबकि हार के बाद लखनऊ की टीम पांचवें नंबर पर खिसक गई है.

केएल राहुल का पहले गेंदबाजी का फैसला साबित हुआ गलत

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. उन्होंने कहा कि उन्हें पिच की बहुत समझ नहीं है, इसलिए वह पहले गेंदबाजी करते हुए पिच के व्यवहार को समझना चाहते हैं. लेकिन शायद वह पिच के व्यवहार को समझ नहीं पाए और उनके बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन लौटते गए. जबकि केकेआर के बल्लेबाज ने अपना स्वभाविक खेल खेला और लखनऊ के सामने एक पहाड़ जैसा लक्ष्य रख दिया. 237 रन एकाना स्टेडियम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी था.

IPL 2024: सीएसके को सीजन के बीच में लगा बड़ा झटका, स्टार पेसर चोट के कारण हुआ बाहर

IPL 2024 Points Table: CSK ने पंजाब किंग्स को हराकर लगाई लंबी छलांग, तीसरे नंबर पर किया कब्जा

नवीन उल हक ने चटकाए 3 विकेट

लखनऊ की ओर से नवीन उल हक सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने अपने चार ओवर में 3 विकेट चटकाए, लेकिन 49 रन भी लुटाए. इसके बाद यश ठाकुर, रवि बिश्नोई और युद्धवीर सिंह को एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा. कुल मिलाकर केकेआर की बल्लेबाजी शानदार रही और उन्होंने लखनऊ के गेंदबाजों की एक नहीं चलने दी. आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करने आए रमनदीप सिंह ने तो 6 गेंद पर नाबाद 25 रन जड़ दिए. उन्होंने 3 छक्के और एक चौका लगाया.

लखनऊ के केवल दो बल्लेबाज 20 के स्कोर को कर पाए पार

236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम को पहला झटका पारी के दूसरे ही ओवर में अर्शिन कुलकर्णी के रूप में लगा. लगातार अंतराल पर लखनऊ ने अपने विकेट गंवाए और अंत में 16.1 ओवर में पूरी टीम 137 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. लखनऊ की ओर से सबसे अधिक 36 रन मार्कस स्टोयनिस ने बनाए. कप्तान केएल राहुल 21 गेंद पर 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके अलावा कोई और बल्लेबाज 20 के स्कोर तक नहीं पहुंच पाया.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola